फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: Delhi capitals coach Ricky Ponting warns team against over training in UAE heat

IPL 2020: कोरोना से भी बड़़ा दुश्मन, दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिंग ने किया आगाह

Thu, 03 Sep 2020 08:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 03 Sep 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: Delhi capitals coach Ricky Ponting warns team against over training in UAE heat
रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले उनकी टीम के अभ्यास सत्र बहुत अधिक हैं और संयुक्त अरब अमीरात की गर्मी को देखते प्रैक्टिस का वक्त प्रत्येक सेशन के बाद टीम की स्थिति पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन

पोंटिंग ने दुबई पहुंचने पर छह दिन तक क्वॉरनटीन में पर रहने के बाद मंगलवार को पहली बार प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। यहां का मौसम सभी टीमों के लिए चुनौती हैं और पोंटिंग ने कहा कि वे अभ्यास सत्र को बेहतर रूप से व्यवस्थित करके इससे पार पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोंटिंग ने टीम के बयान में कहा, 'हमारे पास बहुत अधिक खिलाड़ी नहीं हैं इसलिए हमें पिछले साल की तुलना में अपने अभ्यास सत्र को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना होगा। मैंने खिलाड़ियों से साफ कर दिया है कि पहले तीन सप्ताह हम बहुत अधिक अभ्यास नहीं करेंगे। मेरा मानना है कि पहले मैच से पूर्व हमारा अभ्यास अधिक मायने रखेगा।'

विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी पहले मैच से पूर्व शारीरिक, तकनीकी और रणनीतिक तौर पर अपने चरम पर रहें।’ पोंटिंग ने कहा, ‘हमने अपने पहले मैच में पूर्व 20 अभ्यास सत्र का कार्यक्रम बनाया है जो मेरे विचार में बहुत अधिक हैं इसलिए हमें देखना होगा कि प्रत्येक सत्र के बाद खिलाड़ियों की स्थिति कैसी है और फिर उसी अनुसार फैसला करेंगे।’

उन्होंने टीम में रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे का स्वागत किया और कहा कि इन दोनों के आने से टीम अधिक अनुभवी बन गई है। पोंटिंग ने कहा, 'ये दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं और लंबे समय से भारतीय टीम से जुड़े हैं।'

अश्विन आईपीएल इतिहास का सबसे सफल स्पिनर रहे हैं और रहाणे भी लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स का बखूबी प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हमारे पास श्रेयस अय्यर के रूप में युवा कप्तान है, लेकिन मैदान पर अन्य अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से हमें बहुत मदद मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed