फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: DC vs CSK: IPL 2020: Dhoni said the reason for giving the last over to Jadeja against Delhi, said - this was the only option as bravo was injured

IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ जडेजा को आखिरी ओवर देने का धोनी ने बताया कारण, कहा-यही विकल्प था

Sun, 18 Oct 2020 02:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 18 Oct 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: DC vs CSK: IPL 2020: Dhoni said the reason for giving the last over to Jadeja against Delhi, said - this was the only option as bravo was injured
एमएस धोनी - फोटो : twitter@IPL

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को शनिवार को रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। शारजाह में खेले गए मैच में उसे दिल्ली के हाथों आखिरी ओवर में शिकस्त झेलनी पड़ी। सीएसके को दिल्ली के खिलाफ आखिरी ओवर में 17 रनों का बचाव करना था, लेकिन रविंद्र जडेजा ऐसा नहीं कर पाए और टीम पांच विकेट से मुकाबला हार गई। इस हार के साथ ही सीएसके के लिए प्लेऑफ में पहुंचना कठिन हो गया है।

विज्ञापन


उधर हार के बाद धोनी ने रविंद्र जडेजा से आखिरी ओवर कराने के फैसले पर अपना पक्ष रखा। धोनी ने कहा कि ड्वेन ब्रावो चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे जिसकी वजह से आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा से गेंदबाजी करवानी पड़ी। धोनी ने कहा, ‘ब्रावो फिट नहीं थे, वह मैदान से बाहर गए और फिर वापस नहीं आए। मेरे पास जडेजा या फिर कर्ण शर्मा से गेंदबाजी कराने का विकल्प था। मैंने जडेजा को चुना।’
विज्ञापन


धोनी ने दिल्ली की जीत के लिए शिखर धवन को श्रेय दिया और कहा कि शिखर का विकेट काफी अहम था लेकिन हमने कई बार उनका कैच टपका दिया। उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी अच्छा था। दूसरी पारी में विकेट भी थोड़ा आसान था। हम लेकिन धवन से श्रेय वापस नहीं ले सकते है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रनों की दरकार थी लेकिन अक्षर पटेल ने जडेजा के ओवर में तीन छक्के लगाकर मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed