फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2020: CSK vs RR: Match report: Rajasthan Royals defeated Chennai Super Kings

IPL 2020: सैमसन-स्मिथ की तूफानी पारी, पहले ही मैच में रॉयल्स ने सुपरकिंग्स को दी मात

Wed, 23 Sep 2020 04:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 23 Sep 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020: CSK vs RR: Match report: Rajasthan Royals defeated Chennai Super Kings
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL

संजू सैमसन की तूफानी पारी और शानदार विकेटकीपिंग के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को जीत के साथ आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत की। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान की टीम धोनी की सीएसके पर भारी पड़ी। शारजाह में खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में दोनों ही टीमों ने 200 से अधिक रन बनाए लेकिन राजस्थान ने 16 रन से मैच अपने नाम किया। 

विज्ञापन


मैच में चेन्नई ने टॉस जीता और राजस्थान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। जवाब में राजस्थान की तरफ से युवा यशस्वी जायसवाल ने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ पारी की शुरुआत की। हालांकि यशस्वी अपने पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम के उप-कप्तान संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में ही स्कोर को 132 पर पहुंचा दिया। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




सैमसन का 19 गेंदों में अर्धशतक
संजू सैमसन ने मात्र 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और आउट होने से पहले 32 गेंदों में 74 रन ठोंक दिए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और नौ गगनचुंबी छक्के भी जड़े। उनके आउट होने के बाद स्मिथ ने रनों की गति को बढ़ाना शुरू किया और 47 गेंदों में 69 रन बनाए। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद राजस्थान के विकेट लगातार गिरने लगे और एक वक्त पर लग रहा था कि रॉयल्स 200 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाएंगे। लेकिन आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर ने लुंगी एनगिडी के खिलाफ चार गेंदों में लगातार चार छक्के जड़कर टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए। उन्होंने आठ गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए और टीम के स्कोर को सात विकेट पर 216 रन पर पहुंचा दिया। चेन्नई की तरफ से सैम करन ने तीन विकेट झटके और सबसे सफल गेंदबाज रहे। 

डुप्लेसिस की जुझारू पारी बेकार
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की तरफ से मुरली विजय और शेन वाटसन की जोड़ी ने तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि दोनों पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए और दो ओवर के अंदर ही अपने विकेट गंवा दिए। उधर राहुल तेवतिया ने अपनी फिरकी में सैम करन और ऋतुराज गायकवाड़ को दो गेंदों में निपटाकर चेन्नई की हालत पतली कर दी। एक वक्त पर चेन्नई के 114 रन पर पांच विकेट गिर गए थे लेकिन फाफ डुप्लेसिस ने दूसरी तरफ से आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और टीम को जीत के करीब ले गए लेकिन दूसरी तरफ से साथ नहीं मिलने की वजह से जीत नहीं दिला पाए। डुप्लेसिस ने आउट होने से पहले 37 गेंदों में सात छक्के और एक चौके की मदद से 72 रन बनाए। आखिरी में धोनी ने तीन छक्के लगाए और 17 गेंदों में 29 रन बनाए लेकिन टीम के स्कोर को 200 तक ही पहुंचा पाए। उधर राजस्थान की तरफ से राहुल तेवतिया तीन विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे, वहीं आर्चर ने किफायती गेंदबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed