बॉल टेंपरिंग के आरोपों में बैन झेल रहे डेविड वॉर्नर ने मैदान पर जोरदार वापसी की है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले वॉर्नर ने आईपीएल शुरू होने से पहले ही दूसरी टीम को वॉर्निंग दे दी है।
IPL 2019: वॉर्नर की धमाकेदार वापसी, लौटते ही ठोके ताबड़तोड़ 43 गेंदों में 65 रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाएं हाथ के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने रविवार को खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 65 रन ठोक डाले। पिछले साल केपटाउन टेस्ट में हुए कुख्यात बॉल टेंपरिंग कांड के बाद यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई उप कप्तान 2018 आईपीएल नहीं खेल पाए थे।
बैन खत्म होने के बाद दोबारा मैदान पर लौटा यह 32 वर्षीय खिलाड़ी हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद कैंप के साथ जुड़ा है। खुद सनराइजर्स हैदराबाद ने वॉर्नर की बल्लेबाजी का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
5️⃣0️⃣ for @davidwarner31. RT IF YOU LOVE THAT BLAZING COVER DRIVE. #OrangeArmy #RiserCamp pic.twitter.com/nDbSSyWwXi BOWLED! A brilliant knock comes to an end as @davidwarner31 comes off at 6️⃣5️⃣ off 4️⃣3️⃣. SunRisers-A - 1️⃣0️⃣2️⃣/2️⃣ after 1️⃣2️⃣ overs. #SunRiserCamp pic.twitter.com/7Gf9ykLYrk
बता दें कि 23 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 12वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च से करेगा। कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले जाने वाले इस मुकाबले में हैदराबाद के सामने मेजबान कोलकाता नाइटराइडर्स की चुनौती होगी।