वैसे तो आईपीएल शुरू होने में लगभग चार दिन शेष हैं। मगर इसका बुखार फैंस के सिर पर अभी से चढ़ चुका है। इसकी बानगी चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में उस वक्त देखने को मिली, जब टीम का प्रैक्टिस सेशन देखन के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा।
VIDEO: धोनी की दीवानगी, चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रैक्टिस देखने पहुंचे रिकॉर्डतोड़ दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इस सीजन का पहला मैच गतविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स और विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। दोनों ही टीम इसे लेकर जमकर मेहनत कर रही है। रविवार को चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान पर जब प्रैक्टिस मैच खेला तो स्टेडियम में दर्शकों की फ्री एंट्री की घोषणा कर डाली। फिर क्या था देखते ही देखते पूरा स्टेडियम खचाखच भर गया।
इसके पहले शायद ही किसी प्रैक्टिस मैच में इतने दर्शक पहुंचे होंगे। मगर धोनी की फैन फॉलोइंग और चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रति लोगों की दीवानगी ने वह कर दिखाया जो इसके पहले कभी नहीं हुआ। खुद सीएसके ने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि प्रैक्टिस मैच में 12 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे।
Whistle parakkum paaru! #ThalaParaak #WhistlePodu #Yellove 💛🦁 pic.twitter.com/6EeMkYT0QY
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 17, 2019