फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2018 major changes make this year of ipl special

इतने बड़े बदलावों के कारण IPL-11 बना रोमांचक, इन्हें जानना है जरूरी

Sat, 07 Apr 2018 05:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
ipl 2018 major changes make this year of ipl special
IPL 2018
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां एडिशन शनिवार से शुरू होने जा रहा है। लीग का उद्घाटन मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और दो साल के निलंबन के बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा।
विज्ञापन


इस साल आईपीएल में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिसकी वजह से यह टूर्नामेंट काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। चलिए गौर करते हैं कि आखिर ऐसे क्या बदलाव हुए हैं कि आईपीएल-11 को देखना जरूरी है:
विज्ञापन

ipl 2018 major changes make this year of ipl special
drs

- आईपीएल के 11वें सीजन में डीआरएस का इस्तेमाल होगा। हर टीम को एक पारी में एक रिव्यू मिलेगा। पाकिस्तान सुपर लीग डीआरएस का इस्तेमाल करने वाली विश्व की पहली टी-20 लीग है।

- नए नियम के मुताबिक, 25 मैच के बाद अनकैप्ड और विदेशी खिलाड़ी दूसरी टीम में ट्रांसफर किया जा सकता है, जैसा कि फुटबॉल में होता है। दो टीमें आपस में बात करके ऐसा कर सकती हैं। हालांकि, जिन विदेशी खिलाड़ियों ने सिर्फ 2 या उससे कम मैच खेले हों उसमें ही इस नियम के तहत ट्रांसफर हो सकते हैं। ये नियम सिर्फ विदेशी और अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए ही है, जबकि भारतीय कैप्ड खिलाड़ियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

- कुछ टीमों ने इस सीजन के लिए अपनी पूरी टीम ही बदल दी तो कुछ ने अपनी पिछली टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को दोबारा हासिल किया। पंजाब और दिल्ली ने अपनी टीमों को लगभग पूरा बदल दिया है। वहीं चेन्नई, राजस्थान और मुंबई ने अधिकतर अपने पुराने खिलाड़ियों को बरकरार रखा।

- अभी तक खिताबी जीत से महरूम रहने वाली विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस साल खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी। कोहली ने भी अपनी टीम में काफी बदलाव किए हैं। टीम ने क्रिस वोक्स, ब्रेंडन मैकुलम, वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी आए हैं तो वहीं डीविलयर्स पहले से मौजूद हैं।

ipl 2018 major changes make this year of ipl special
एमएस धोनी

- चेन्नई की कप्तानी एक बार फिर आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी। इस टीम में पुराने दिग्गज सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा भी हैं। 

- इस आईपील में हालांकि स्टीव स्मिथ और सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब दिलाने वाले कप्तान डेविड वॉर्नर नहीं हैं। दोनों को बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल ने आईपीएल के इस सीजन में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया है।

- स्मिथ के हाथों में राजस्थान की कमान थी, लेकिन अब अजिंक्य रहाणे की कप्तान बनाया गया है जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। आईपीएल के इस संस्करण में सात भारतीय खिलाड़ी अपनी टीमों की कप्तानी करते नजर आएंगे।

- गंभीर के न रहने के बाद कोलकाता की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के हाथों में है। टीम में कई पुराने खिलाड़ी नहीं हैं। बदली हुई पंजाब और दिल्ली की टीमें इस बार उलटफेर कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed