IPL 10: पुणे के खिलाफ हार के बावजूद वार्नर ने बनाया नया आईपीएल रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद को अपने घर में शनिवार को भले ही पुणे से 12 रन की हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने इस मैच में अपनी 40 रन की पारी के दौरान एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वार्नर ने अपनी इस पारी के दौरान आईपीएल के दसवें सीजन में 500 रन पूरे किए। उनके नाम मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा 529 रन हो गए हैं। इस सीजन वह 500 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
आईपीएल का यह लगातार चौथा सीजन है जिसमे वार्नर ने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। यह एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले आईपीएल में कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका था। आईपीएल में वार्नर के बल्ले से रन निकलेने का सिलसिला साल 2014 में शुरु हुआ था जो अब तक बदस्तूर जारी है। वार्नर ने साल 2014 में 14 मैचों में 140 की औसत से 528 रन बनाए थे। साल 2015 में इतने ही मैचों में यह आंकड़ा बढ़कर 562 रन हो गया था। साल 2016 में भी यह सिलसिला जारी रहा और उनके बल्ले से 17 मैचों में 848 रन निकले। हैदराबाद को पिछले सीजन चैंपियन बनाने में उनके बल्ले ने सबसे अहम योगदान दिया था। मौजूदा सीजन में भी उनका बल्ला उसी गति से चल रहा है। अब तक खेले 11 मैचों में वह 58.77 की औसत और लगभग 147 के स्ट्राइक रेट से 529 रन बना चुके हैं।
वार्नर से पहले आरसीबी के क्रिस गेल ने साल 2011 से 2013 तक लगातार तीन आईपीएल सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए थे। लेकिन वार्नर ने उनसे एक कदम आगे निकलते हुए लगातार चार सीजन में यह कारनामा कर डाला।
स्मिथ ने खेली बिना बाउंड्री आईपीएल की सबसे लंबी पारी
बिना बाउंड्री आईपीएल की सबसे बड़ी पारी
इस दौरान पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने 39 गेंदें खेलीं और एक भी चौका या छक्का नहीं जड़ा। यह आईपीएल इतिहास में बिना बाउंड्री के खेली गई सबसे लंबी पारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर के नाम दर्ज था। टेलर ने साल 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बिना बाउंड्री जड़े अपनी पारी में 35 गेंदें खेली थीं।
बाउंड्री के लिए सबसे लंबा इंतजार
हैदराबाद के खिलाफ पुणे ने बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली बाउंड्री 5.3 ओवर में लगाई। वह भी छक्का था। यह आईपीएल में पहली बाउंड्री के लिए सबसे चौथा लंबा इंतजार है। किसी मैच में सबसे देरी से बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम दर्ज है। चेन्नई ने साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 9.5 ओवर में पहली बाउंड्री लगाई थी।
भुवी ने फेंका सबसे महंगा ओवर
भुवनेश्वर कुमार ने पुणे के खिलाफ अपने स्पेल के चौथे और पारी के 19वें ओवर में 19 रन दिए। यह इस सीजन दूसरा मौका है जब भुवी के एक ओवर में 19 रन बने हैं। संयोग से दोनों बार यह वाकया पुणे के खिलाफ ही हुआ है।
घर में पहली बार हुई ढेर
पुणे के खिलाफ सनराइजर्स की मौजूदा सीजन में घर में मिली पहली हार है। इससे पहले घर में खेले 5 मैचों में हैदराबाद ने जीत हासिल की थी।
पहली बार मिली असफलता
रायजिंग पुणे सुपर जायंट ने आईपीएल में पहली बार 150 रन से कम के स्कोर का बचाव किया। संयोगवश यह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी पहला मौका था जब वह 150 रन से कम के लक्ष्य को हासिल करने में असफल रही है।