{"_id":"58f0ffbd4f1c1bbc4ccf5488","slug":"ipl-2017-two-hat-tricks-on-same-day-by-samuel-badree-and-andew-tye","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2017: 'गुड फ्राइडे' बना हैट-ट्रिक डे, दो मैच में बनी दो हैट-ट्रिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2017: 'गुड फ्राइडे' बना हैट-ट्रिक डे, दो मैच में बनी दो हैट-ट्रिक
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Fri, 14 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल हैट-ट्रिक
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2017 में 'गुड फ्राईडे' दो गेंदबाजों के लिए 'वेरी गुड' बन गया। शुक्रवार को दो मैच में दो गेंदबाजों ने हैट-ट्रिक अपने नाम की। पहले मैच रॉलय चैलेंजर्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। 143 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को तीसरे ओवर में सैम्युअल बद्री ने लगातार 3 गेंदों में 3 झटके दिए। इसके बाद एंड्रयू टाय ने भी पुणे के साथ कुछ ऐसा ही किया। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक ही दिन में दो गेंदबाजों ने हैट-ट्रिक ली हो।
बद्री ने तीसरे ओवर की तीसरे गेंद पर पार्थिव पटेल को आउट किया। तीसरी गेंद पर मिचेल लेनेघन भी मंदीप सिंह को कैच थमा बैठे। इसके बाद चौथी गेंद पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा बोल्ड हो गए और स्कोर 2.4 ओवर में 7 रन पर 4 विकेट हो गया। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर 4 विकेट से मैच हार गया, मगर बद्री आईपीएल 2017 में हैट-ट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
इसके बाद दूसरे मैच में गुजरात लॉयंस के सामने पहले बल्लेबाजी करने राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम उतरी। पारी के आखिरी ओवर में गेंद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय के हाथ में थी। ओवर की पहली गेंद पर अंकित शर्मा चलते बने। इसके बाद टाय ने अगली गेंद पर ही मनोज तिवारी को भी पवेलियन की राह दिखाई। तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर भी बोल्ड हो गए। टाय ने 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट लिए। कमाल की बात यह है कि दोनों की हैट-ट्रिक बोल्ड के साथ पूरी हुई।