IPL 10: आज दिल्ली और गुजरात का मुकाबला, दोनों के लिए 'करो या मरो' वाला मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले मैच में सनराइजर्स हैदाराबाद को 6 विकेट से मात देने वाली दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम गुरुवार को गुजरात लॉयंस से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब तक खेले 9 मैचों में से दिल्ली 3 में जीत हासिल कर सकी है। हैदराबाद के खिलाफ 5 मैचों से लगातार मिल रही हार के सिलसिले को दिल्ली ने तोड़ा। यह जीत भी दिल्ली को अपने अनुभवी कप्तान जहीर खान की गैरमौजूदगी में हासिल हुई थी। हालांकि जहीर के गुजरात के खिलाफ मैदान में उतरने की कोई पुख्ता खबर नहीं है बावजूद इसके युवा खिलाड़ियों से सजी दिल्ली को जीत हासिल करने का पूरा यकीन है।
वहीं दूसरी तरफ गुजरात लॉयंस अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। दस मैचों में से वह केवल तीन मैचों में जीत हासिल कर सकी है। ऐसे में प्ले ऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसका बाकी बचे चार मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है। पिछले दो मैचों में सुरैश रैना के नेतृत्व वाली गुजरात को करीबी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के साथ उसे सुपर ओवर में हार मिली तो पुणे के खिलाफ आखिरी ओवर तक खिंचे मैच में जीत पुणे के खाते में चली गई।
दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाली स्थिति
वहीं गुजरात के लिए गेंदबाजी समस्या बनी हुई है। एंड्रर्यू टाय के घायल होने के बाद उनकी गेंदबाजी और कमजोर हो गई है। ब्रैंडन मैक्कलम, सुरेश रैना, ऐरोन फिंच जैसे बल्लेबाज गुजरात को अकेले जीत दिलाने का माद्दा रखते हैं। ऐसे में इन बल्लेबाजों को अपने बल्ले का जादू दिखाना होगा। यदि वह कोटला में ऐसा नहीं कर पाए तो बहुत देर हो जाएगी। गुजरात के बल्लेबाजों के लिए स्पिन गेंदबाज ज्यादा घातक साबित हो रहे हैं। अब तक खेले गए मैचों में गुजराते ने 26 विकेट तेज गेंदबाजों के सामने गंवाए हैं वहीं 29 विकेट स्पिन गेंदबाजों के सामने। ऐसे में दिल्ली के अमित मिश्रा, जयंत यादव और शहबाज नदीम की तिगड़ी लॉयंस के लिए घातक साबित हो सकती है। अब तक इन दोनों टीमों के बीच खेले गए 2 मुकाबलों में दोनों टीमों को एक-एक बार जीत हासिल हुई है।
गुजरात लॉयंस: ईशान किशन, ब्रैंडन मैकुलम, सुरेश रैना, एरोन फिंच, डैरेन स्मिथ, दिनेश कार्तिक, जेम्स फॉक्नर, रविंद्र जड़ेजा, अंकित सोनी, बासिल थंपी, प्रदीप सांगवान
दिल्ली: संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, एंजेलो मैथ्यूज, ऋषभ पंत, क्रिस मॉरिस, कोरी एंडरसन, जयंत यादव, कगीसो रबाडा, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी