फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 20 Live Gujarat Lions vs Royal Challengers Bangalore 

GLvsRCB: बैंगलोर ने लॉयंस को दी 21 रन से मात, 'दसहजारी' गेल रहे जीत के हीरो

Wed, 19 Apr 2017 06:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 19 Apr 2017 06:32 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 20 Live Gujarat Lions vs Royal Challengers Bangalore 
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : IPL

राजकोट में आरसीबी और गुजरात लॉयंस के बीच खेले गए मुकाबले में बैंगलोर ने गुजरात के 21 रन से मात दी। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर ने क्रिस गेल और विराट कोहली के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 2 विकेट पर 213 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की निर्धारित 20 ओवर में 7 केवल खोकर 192 रन बना सकी। जब तक मैकुलम पिच पर थे तब तक गुजरात की जीतने की कुछ संभावना दिख रही थी। अंत में ईशान किशन ने गुजरात को जीत के करीब ले गए लेकिन उनका प्रयास भी असफल रहा। आखिरी ओवर में जीत के लिए गुजरात को 26 रन बनाने थे लेकिन वह केवल 4 रन बना सकी।  

विज्ञापन


LIVE SCORECARD 
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात लॉयंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुजरात ने पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ड्वेन स्मिथ का विकेट खो दिया। स्मिथ को बाउंड्री पर मनदीप सिंह ने चहल की गेंद पर लपक लिया। वह केवल 1 रन बना सके। गुजरात के कप्तान सुरेश रैना तेजी से रन बनाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। रैना ने 8 गेंद में 23 रन बनाए। लेकिन एक बार फिर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह वाटसन को चहल की गेंद पर कैच दे बैठे। लक्ष्य की तरफ बढ़ रही गुजरात को पवन नेगी ने दसवें ओवर में तीसरा झटका दिया। फिंच को बोल्ड कर नेगी ने तीसरे विकेट के लिए हुई 66 रन की साझेदारी को तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए दिनेश कार्तिक भी ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सके। उन्हें अरविंद ने अपना शिकार बनाया। ओपनिंग करने आए  मैकुलम ने विकेटों की पतझड़ के बीच एक छोर थामे रखा लेकिन पारी के 15 वें ओवर में  72 रन बनाने के बाद वह चहल की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद मैच का रूख पूरी तरह बैंगलोर की ओर हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले क्रिस गेल और विराट कोहली के शानदार अर्धशतकों की बदौलत राजकोट में गुजरात लॉयन्स के खिलाफ आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 213 रन बनाए। गेल ने फॉर्म में लौटते हुए विराट के साथ पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़े। गेल इस दौरान टी-20 में दस हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने। गेल ने 38 गेंदों में शानदार 77 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े।

वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने 50 गेंद में 64 रन बनाएष विराट ने इस पारी के दौरान 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। अंत में ट्रेविस हेड और केदार जाधव ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 54 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर को 213 रन तक पहुंचा दिया। अंत में हेड 16 गेंद में 30 और जाधल 16 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

 गुजरात के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया।  आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने कप्तान विराट कोहली और वापसी कर रहे क्रिस गेल ने की।  दोनों की जोड़ी ने पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 92 रन बना लिए। इस दौरान गेल ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।  दोनों के बीच 12 ओवर में पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई। अपनी इस पारी के दौरान गेल ने एक नया कीर्तिमान रच दिया। वह टी-20 इतिहास में 10 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

13 वें ओवर में बासिल थंपी की गेंद पर गेल एलबीडब्ल्यू हो गए। 38 गेंद में उन्होंने 77 रन बनाए। अपनी धुआंधार पारी में गेल ने 7 चौके और पांच छक्के जड़े। विराट ने भी इस दौरान आईपीएल में अपना 28वां अर्धशतक पूरा किया। विराट 64 रन बनाने के बाद विराट कुलकर्णी की गेंंद पर स्मिथ को कैच दे बैठे। 

और पढ़ें..गेल ने रचा टी-20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, बने 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी


अंतिम एकादश 
गुजरात लायंस: ब्रैंडन मैकुलम, ड्वेन स्मिथ, सुरेश रैना, ऐरोन फिंच, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, धवल कुलकर्णी, बासिल थंपी, एंड्रयू टाई, शिविल कौशिक 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, क्रिस गेल, शेन वाटसन, मनदीप सिंह, ट्रेविस हेड, केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, एडम मिलने, श्रीनाथ अरविंद, यजुवेंद्र चहल 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed