फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017 Match 2 Rising Pune Supergiant Vs Mumbai Indians

IPL-10: स्मिथ की कप्तानी पारी, रोमांचक मैच में पुणे ने मुंबई को 7 विकेट से हराया

Sat, 08 Apr 2017 02:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 08 Apr 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017 Match 2 Rising Pune Supergiant Vs Mumbai Indians
स्टीव स्मिथ - फोटो : IPL official web

रोमांचक मैच में पुणे ने मुंबई को 7 विकेट से मात देकर दसवे सीजन का आगाज जीत के साथ किया। कप्तान स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 1 गेंद शेष रहते 184 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। स्टीव स्मिथ ने 54 गेंदों में शानदार 84 रन बनाए। धोनी 12 गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। स्मिथ को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। 

विज्ञापन


आखिरी ओवर में जीत के लिए पुणे को 6 गेंदों में 13 रनों की आवश्क्ता थी। गेंद अनुभवी केरन पोलार्ड के हाथों में थी। पहली तीन गेंदों में पुणे केवल तीन रन बना सकी। उसके बाद स्टीव स्मिथ ने चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार छक्के जड़कर मैच अपनी झोली में डाल लिया। 
विज्ञापन


LIVE SCORECARD
मुंबई द्वारा दिए गए 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे ने सधी हुई शुरुआत की। अजिंक्य रहाणे और मयंक अग्रवाल ने पुणे के लिए पारी की शुरुआत की। मयंक पारी के तीसरे ओवर 6 रन बनाने के बाद मैक्कलेनेघन की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद रहाणे ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अजिंक्य रहाणे और स्टीव स्मिथ के बीच 58 रन की साझेदारी हुई। 60 रन बनाने के बाद रहाणे बाउंड्री पर कैच दे बैठे। इसके बाद बेन स्टोक्स और स्मिथ के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई।  21 रन बनाकर स्टोक्स पांड्या का शिकार बने।  इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और स्टीव ने  चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी कर पुणे को दसवें सीजन की पहली जीत दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले आईपीएल-10 के दूसरे मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के नए कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पारी की शुरुआत करने उतरे  जोस बटलर और पार्थिव पटेल ने पुणे को तेज शुरूआत दी। पावर प्ले के 6 ओवर में मुंबई ने स्कोरबोर्ड पर 61 रन टांग दिए।  बीच के ओवरों में तेजी से रन बटोरने के चक्कर में मुंबई ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। 
मुंबई ने अंतिम 7 गेंदों 35 रन बनाए। जिसमें 6 छक्के और 1 चौका शामिल है। मुंबई के लिए जोस बटलर ने 19 गेंदों में 38 रन (3 छक्के, 3 चौके) और हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदो में 35 रन (1 चौका, 4 छक्के) जड़े।  20 ओवर खत्म होने तक टीम का स्कोर 8 विकेट पर 184 तक पहुंच गया। 


इसके अलावा नितीश राणा ने 34 और पोलार्ड ने 27 रन का योगदान दिया। राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए इमरान ताहिर ने 3 और रजत भाटिया ने 2 विकेट चटकाए। बेन स्टोक्स और एडम जंपा को 1-1 विकेट मिला। अशोक डिंडा और दीपक चाहर ने 6 ओवर में 79 रन लुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed