{"_id":"59178e024f1c1b0f3c850bc8","slug":"ipl-2017-ishan-kishan-become-third-youngest-player-to-score-fifty-in-ipl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL: यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे युवा खिलाड़ी बने ईशान किशन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे युवा खिलाड़ी बने ईशान किशन
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 14 May 2017 04:21 AM IST
विज्ञापन
इशान किशन
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात लॉयंस के युवा ओपनर ईशान किशन ने शनिवार को हैदराबाद के खिलाफ 40 गेंद में 61 रन बनाए। इसके साथ ही वह आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। ईशान ने 18 साल 299 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।
आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम दर्ज है। सैमसन ने जब आईपीएल में अर्धशतक बनाया था तब उनकी उम्र महज 18 साल 299 दिन थी। इसके बाद ऋषभ पंत का नंबर आता है ऋषभ ने 18 साल 212 दिन की उम्र में आईपीएल में अर्धशतक जड़ा था।

43 रन पर गंवा दिए पूरे 10 विकेट
सुरेश रैना
- फोटो : IPL
गुजरात ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 111 रन जोड़े। इसके बाद गुजरात की पूरी पारी 19.2 ओवर में 154 रन पर ढेर हो गई। गुजरात ने अपने दस विकेट केवल 43 रन पर गंवा दिए। यह पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी होने के बाद किसी भी टीम का टी-20 में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स की पूरी टीम बैंगलोर के खिलाफ हैदराबाद में पहले विकेट के लिए 101 रन जोड़ने के बाद 165 रन पर ढेर हो गई थी।
शनिवार को गुजरात के 6 बल्लेबाज बोल्ड आउट हुए। यह मौजूदा सीजन में किसी भी टीम के खिलाड़ियों के एक मैच में बोल्ड होने की सबसे बड़ी संख्या है।
हैदराबाद ने 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक भी छक्का नहीं जड़ा। यह आईपीएल इतिहास में बगैर छक्के के बना सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड राइजिंग पुणे सुपर जायंट के नाम दर्ज था। पिछले सीजन मोहली में पुणे ने पंजाब के खिलाफ बगैर छक्का जड़े 152 रन बनाए थे।

हैदराबाद की पारी में नहीं लगा एक भी छक्का
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL
आईपीएल के मौजूदा सीजन में यह दूसरा मौका है जब किसी टीम की ओर से एक भी छक्का नहीं लगा। इससे पहले इस सीजन आरसीबी कोलकाता के खिलाफ इडेन गार्डन में एक भी छक्का नहीं लगा सकी थी। इस मैच में आरसीबी महज 49 रन पर ढेर हो गई थी।
हैदराबाद की ओर से आईपीएल में अबतक 13 शतकीय साझेदारी हुई हैं। इनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी साझेदारियों में वार्नर शामिल रहे हैं।
गुजरात लॉयंस आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक बार भी रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल नहीं कर सकी। 14 मैचों में से 8 में उन्होंने रनों का पीछा किया और आठों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।