फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: gautam gambhir revel why he and virat kohli and delhi players abuse more on the field

विराट क्यों देते हैं इतनी गालियां, गंभीर ने किया खुलासा 

Wed, 26 Apr 2017 04:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 26 Apr 2017 04:54 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017: gautam gambhir revel why he and virat kohli and delhi players abuse more on the field
विराट कोहली-गौतम गंभीर

केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर को आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार किया जाता है। गौतम की कप्तानी में आईपीएल के दसवें सीजन में भी केकेआर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। कोलकाता में विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी को महज 49 रन पर समेटने के बाद गंभीर ने बताया कि दिल्ली के खिलाड़ी इतने एग्रेसिव क्यों होते हैं और गालियां क्यों देते हैं। 

विज्ञापन


गंभीर ने एक इंटरव्यू में यह बात मानी कि दिल्ली के खिलाड़ी ज्यादा गालियां देते हैं। दिल्ली के खिलाड़ी ऐसा मैदान में एग्रेसिव रहने के लिए करते हैं। उन्होंने आगे कहा-यह व्यवहार आप कहीं से सीखते नहीं है यह दिल्ली का कल्चर है। ये बातें दिल्ली के खिलाड़ियों में स्वाभाविक रूप से आ जाती है। आपका ध्यान खेल पर रहता है इसलिए प्रतिस्पर्धा के दौरान इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। 
विज्ञापन


गंभीर ने कहा कि मैदान में हुई इन गतिविधियों को व्यक्तिगत तौर पर नहीं लेना चाहिए। इन्हें मैदान पर ही छोड़ देना चाहिए। आपको मैदान में ये याद रखना पड़ता है कि कहीं आप लाइन क्रॉस तो नहीं कर रहे हैं। आपको यह भी नहीं भूलना चाहिए कि मैदान के बाहर भी आपको लाखों लोग देख रह रहे हैं। इसलिए आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में विराट कोहली मैदान पर गुजरात लॉयंस के खिलाफ ईशान किशन को गाली देते दिखे थे। ईशान ने 16 गेंद में 39 रन की धुआंधार पारी खेली थी। 213 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात लॉयंस के लिए ईशान ने पारी के 19वें ओवर में 20 रन बटोरकर टीम को जीत के करीब ले गए थे। इस दौरान विराट ने उन्हें गाली दी थी जिसे लाखों लोगों ने टीवी पर देखा। इस घटना के बाद विराट सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे। 


साल 2013 में आईपीएल के एक मैच के दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली आपस में भिड़ गए थे। यह भिडंत इतनी ज्यादा हो गई थी कि  खिलाड़ियों और अंपायरों को बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। इस मुकाबले में बैंगलोर ने कोलकाता को 8 विकेट से मात दी थी। मैच के बाद दोनों को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाते हुए आधिकारिक चेतावनी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed