{"_id":"58e952434f1c1b41485b871a","slug":"ipl-2017-ambati-rayudu-out-of-action-for-at-least-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 10: मुंबई को लगा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ प्रमुख खिलाड़ी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: मुंबई को लगा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ प्रमुख खिलाड़ी
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 09 Apr 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
अंबाती रायडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-10 के पहले मैच में पुणे के खिलाफ 7 विकेट से हारने वाली मुंबई इंडियन्स को बड़ा झटका लगा है। मुंबई के कोच महेला जयवर्धने ने पुष्टि की है कि पुणे के खिलाफ मैच में घायल होने वाले अंबाती रायडू अगले कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जयवर्धने के अनुसार वह 7 से 8 दिन तक मैदान से दूर रहेंगे।
पुणे के खिलाफ फील्डिंग करते वक्त पारी के 16वें ओवर में रायडू चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें स्टेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था। तब यह साफ नहीं हुआ था कि उन्हें किस तरह की चोट लगी है लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि उन्हें ग्रेड वन ग्रोइन टियर हुआ है।
रायडू के चोटिल होने की जानकारी देते हुए जयवर्धने ने कहा- वो हमारी टीम का अहम हिस्सा हैं। अगले सात से आठ दिन तक वह टीम से बाहर रहेंगे। निश्चित तौर पर इस दौरान टीम को उनकी कमी खलेगी। अगले एक सप्ताह में मुंबई इंडियंस को 4 मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
मुंबई को 9 अप्रैल को कोलकाता में केकेआर के खिलाफ, 12 अप्रैल को मुंबई में हैदराबाद के खिलाफ, 14 को बंगलूरू में आरसीबी के खिलाफ और 16 को वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात लॉयंस के खिलाफ मैच खेलने हैं। जयवर्धने ने आशा जताई कि रायडू 20 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ होने वाले मुकाबले तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।
जयवर्धने ने लसिथ मलिंगा और असेला गुनारत्ने के टीम से जुड़ने की पुष्टी भी की। उन्होंने कहा, ये दोनों खिलाड़ी अगले मैचों में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। रायडू को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ी फिट हैं।
आईपीएल के दसवें सीजन में चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगतार बढ़ती जा रही है। विराट कोहली,केएल राहुल, मुरली विजय, रविचंद्रन अश्विन, मिचेल स्टार्क, क्विंटन डि कॉक, एबी डिविलियर्स, एंजेलो मैथ्यूज और ड्वैन ब्रवो चोट के कारण पहले ही आईपीएल से दूर हैं। जबकि उमेश यादव और रविंद्र जडेजा को शुरुआती मैचों के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में और खिलाड़ियों का घायल होना सभी टीमों के लिए बड़ी चितां का विषय बन गया है।