फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2017: 61 Number of boundary hit in the match between Delhi & Gujarat most in this edition

IPL: कानपुर में हुई चौकों छक्कों की बरसात, बना नया सीजन रिकॉर्ड

Thu, 11 May 2017 03:57 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Thu, 11 May 2017 03:57 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017: 61 Number of boundary hit in the match between Delhi & Gujarat most in this edition
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL official web
कानपुर में बुधवार को गुजरात लॉयंस का मुकाबला दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ हुआ। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को 2 विकेट से मात दी। गुजरात की टीम मौजूदा सीजन में सातवीं बार लक्ष्य को नहीं बचा सकी। दिल्ली की टीम ने एक बार फिर युवा बल्लेबाज की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जीत हासिल की। इस मैच के दौरान कुछ नए सीजन रिकॉर्ड बने आईए इनपर नजर डालते हैं।
विज्ञापन


श्रेयस अय्यर ने अपनी 96 रन की पारी के दौरान 15 चौके जड़े। मौजूदा सीजन में यह एक पारी में किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़े सबसे ज्यादा चौके हैं। इससे पहले इस सीजन में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके शॉन मार्श ने लगाए हैं। मार्श ने मोहाली में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक पारी में 14 चौके जड़े थे। 
विज्ञापन


पंजाब और गुजरात के बीच खेले गए इस मैच में कुल 61 चौके-छक्के लगे। यह मौजूदा सीजन का रिकॉर्ड है। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 6 छक्के और 20 चौके सहित कुल 26 बाउंड्री जड़ी। वहीं रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली के बल्लेबाजों ने 35 बाउंड्री जड़ी जिनमें 31 चौके और 4 छक्के शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सबसे आगे है गुजरात

IPL 2017: 61 Number of boundary hit in the match between Delhi & Gujarat most in this edition
सुरेश रैना और ऋषभ पंत - फोटो : IPL official web
आईपीएल 2017 में गुजरात लॉयंस की टीम ने 12 खिलाड़ियों को रन आउट किया है। यह किसी भी टीम द्वारा रन आउट किए जाने की सबसे ज्यादा संख्या है। रविंद्र जडेजा 12 में से 5 रन आउट में शामिल रहे हैं। बुधवार को जडेजा ने दो खिलाड़ियों को रनआउट कर पवेलियन वापस भेजा। 

दिल्ली की डेयरडेविल्स की टीम के 9 बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा का रहा। यह आईपीएल 2017 में किसी एक टीम के लिए 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सबसे बड़ी संख्या है। यह अपने तरह का आईपीएल इतिहास में पांचवां वाकया है।

आईपीएल के दसवें सीजन में दिल्ली ने दो बार 190 से ज्यादा रन का पीछा करते हुए जीत हासिल की। मौजूदा सीजन में ऐसा करने वाली वह इकलौती टीम है। 

कानपुर में अबतक आईपीएल के तीन मैच खेले गए हैं। तीनों ही मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed