{"_id":"5714f1ea4f1c1b5a788b45d2","slug":"inzamam-ul-haq-appointed-pakistan-chief-selector","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी ने अफगानिस्तान से बुलाकर इंजमाम को बनाया मुख्य चयनकर्ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी ने अफगानिस्तान से बुलाकर इंजमाम को बनाया मुख्य चयनकर्ता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक को पाक टीम का नया मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
इंजमाम इससे पहले अफगानिस्तान के कोच के तौर पर काम कर रहे थे लेकिन अब उन्होंने उस पद से इस्तीफा दे दिया है। वह इस पद पर अक्टूबर 2015 से बने हुए थे और वैसे भी अफगानिस्तान के साथ उनका करार इस साल के अंत में खत्म हो रहा था।
विज्ञापन
लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के प्रमुख शाफिक स्टैनिकजाई ने शनिवार को कहा था कि वे उन्हें छोड़ने को तैयार है। उनका दावा था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने उनसे इंजमाम को करार से मुक्त करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप में इंजमाम के मार्गदर्शन में अफगानिस्तान सुपर 10 तक पहुंची थी जहां उसने वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को भी हराया था। इंजमाम ने पाकिस्तान के लिए 378 वनडे और 120 टेस्ट मैच खेले हैं।
वह पहली बार बतौर चयनकर्ता के रूप में काम करेंगे, लेकिन वह पहले भी पाक टीम के साथ काम कर चुके हैं। इंजमाम 2012-13 में पाकिस्तान से बल्लेबाजी कोच के तौर पर भी जुड़े थे।
हालांकि पीसीबी ने उनका कार्यकाल की समयसीमा तय नहीं की है। वह पूर्व ओपनर वजाहतुल्लाह वास्ती, वसीम हैदर और तौसीफ अमहद की चयन समिति को लीड करेंगे।
मुख्य चयनकर्ता बनाए जाने पर इंजमाम ने कहा, "मैंने पाकिस्तान के लिए काफी मैच खेले हैं, लेकिन पहली बार मैं एक चयनकर्ता के रूप में काम करुंगा। पीसीबी ने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी है।"