{"_id":"57c51e444f1c1b634b2cbc50","slug":"injured-shaun-marsh-to-fly-home-from-sri-lanka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब श्रीलंका से वापस ऑस्ट्रेलिया लौटने को मजबूर हुए शॉन मार्श","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब श्रीलंका से वापस ऑस्ट्रेलिया लौटने को मजबूर हुए शॉन मार्श
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
शॉन मार्श
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे सीरीज के बीच में ही श्रीलंका के दौरे से ऑलराउंडर शॉन मार्श को वापस ऑस्ट्रेलिया लौटने को मजबूर हो गए। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में जीत के साथ 2-1 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
श्रीलंका के पूर्व तिलकरत्ने दिलशान के विदाई वनडे मैच के दौरान शॉन मार्श चोटिल हो बैठे। कंगारू टीम के क्षेत्ररक्षण के दौरान उनकी अंगुली टूट गई और उन्हें सीरीज को बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम के फीजियो डेविड बेकली ने कहा, "रविवार को मैच के दौरान शॉन के बाएं हाथ की सबसे छोटी अंगुली चोटिल हो गई। एक्स-रे रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि उनकी छोटी अंगुली में फ्रेक्चर है और अब वह पर्थ लौट रहे हैं।"
विज्ञापन
शॉन मार्श के चोटिल होने का फासदा पाकिस्तान मूल के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को मिला जो शेष वनडे सीरीज और फिर इसके बाद होने वाली 2 मैचों की टी-20 सीरीज में कंगारू टीम के साथ रहेंगे। ख्वाजा को इस दौरे में एक भी वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
लेकिन शॉन मार्श के चोटिल होने से टीम की बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर के लिए उनकी एंट्री चौथे वनडे में होना तय दिख रहा है। चौथा वनडे मैच में दांबुला में बुधवार को खेला जाएगा।
सीरीज के दौरान अब तक 7 बदलाव करने को मजबूर हुआ ऑस्ट्रेलिया
एक महीने पहले वनडे सीरीज के लिए घोषित की गई 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में अब तक कई बदलाव आ चुके हैं। पहला बदलाव ट्रेविस हेड को 16वें सदस्य के रूप में टीम में शामिल किया गया। फिर ऑलराउंडर मिचेल मार्श को आगामी सीरीज के लिए वनडे सीरीज से हटाकर आराम करने के लिए घर भेज दिया गया।
फिर सीरीज का दूसरा मैच खत्म होने के बाद कंगारू कप्तान स्टीवन स्मिथ ने ऐलान किया कि वह सीरीज को बीच में ही छोड़कर वापस स्वदेश जा रहे हैं। उनकी जगह डेविड वार्नर को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया। तेज गेंदबाज नाथन कॉल्टर नील को पीठ में दर्द होने की वजह से दौरा छोड़ना पड़ा और वापस अपने देश चले गए।
तेज गेंदबाजों जॉन हेस्टिंग्स और स्कॉट बोलैंड जिन्हें दो टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था और पहले से ही श्रीलंका में थे, अब उन्हें भी वनडे सीरीज के शेष मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। हेस्टिंग्स ने तो तीसरा वनडे खेल भी लिया।
और अब चोटिल शॉन मार्श के जाने के बाद उस्मान ख्वाजा का सीरीज में खेलन तय माना जा रहा है।