फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Injured Shaheen Afridi likely to miss series against England and New Zealand

T20 WC: फाइनल में हार के बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका, कई महीनों तक नहीं खेल पाएंगे चोटिल शाहीन अफरीदी

Mon, 14 Nov 2022 09:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 09:33 PM IST
सार

शाहीन अफरीदी टी20 विश्व कप से पहले भी चोटिल हुए थे और एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। अब वह फिर से चोटिल हुए हैं और कई महीनों तक गेंदबाजी नहीं करेंगे। 
 

विज्ञापन
Injured Shaheen Afridi likely to miss series against England and New Zealand
शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी इस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और अपने दो ओवर नहीं कर पाए थे। पाकिस्तान की हार में शाहीन की चोट का अहम योगदान था। अब पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर है कि शाहीन आने वाले कई महीनों तक अपने देश के लिए नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन


शाहीन के दाहिने घुटने में चोट लगी है और खबरों के अनुसार वह लंबे समय तक गेंदबाजी के लिए फिट नहीं होंगे। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। खबरों के अनुसार अफरीदी दिसंबर-जनवरी के दौरान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे
विज्ञापन


शाहीन को इसी साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी। इसकी वजह से वह साढ़े तीन महीने तक नहीं खेल पाए थे। पूरी तरह से फिट नहीं होने के बावजूद वह विश्व कप में खेले और धीरे-धीरे अपनी लय हासिल की, लेकिन फाइनल में वह फिर से चोटिल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 विश्व कप में शाहीन ने लय में आने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन देकर चार विकेट लिए थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 14 रन देकर तीन विकेट, न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 24 रन देकर तीन विकेट और फाइनल मैच में 13 रन देकर एक विकेट लिया, लेकिन खिताबी मुकाबले में वह सिर्फ 2.1 ओवर की गेंदबाजी कर पाए। टी20 विश्व कप में वह पाकिस्तान के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 11 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।  

इंग्लैंड की पारी के 13वें ओवर में हैरी ब्रूक का कैच पकड़ते समय शाहीन चोटिल हो गए। उनके घुटने में चोट लग गई और वह तुरंत दर्द में थे। टीम के फिजियो और डॉक्टर ने उन्हें मैदान के बाहर जाने में मदद की। वह एक ओवर बाद लौटे और एक गेंद भी की, लेकिन उनका रन अप सही नहीं था और वह आगे गेंदबाजी नहीं कर सके। 


पीसीबी ने कहा कि मामले पर अधिक जानकारी देने से पहले चोट का सही आकलन करने में कुछ समय लगेगा। अफरीदी की जगह हारिस रऊफ को पाकिस्तान की टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed