फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Injured McClenaghan ruled out of India tour

IND vs NZ: सीरीज शुरू होने से पहले फिर झटका, एक और खिलाड़ी चोटिल

Fri, 09 Sep 2016 06:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
Injured McClenaghan ruled out of India tour
File Photo - फोटो : twitter

न्यूजीलैंड टीम के टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत के दौरे पर आने से पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने और दौरे से हटने का सिलसिला शुरू हो गया है। चोट और अनफिट होने के कारण इस सीरीज से 2 खिलाड़ी अब तक हट चुके हैं।

विज्ञापन


दोनों ही खिलाड़ी मेहमान टीम न्यूजीलैंड के हैं। चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ा नया नाम है तेज गेंदबाज मिचेल मैक्कलेंघन का। मैक्कलेंघन टेस्ट सीरीज के बाद खेले जाने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले एडम मिलने भी दौरे से हटने को मजबूर हुए क्योंकि उनके कुहनी की चोट ठीक नहीं हो सकी थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो को बताया, "मिचेल को कुल्हे की चोट जिस कारण इस साल उनका करियर प्रभावित रहा है। वह ठीक हो रहे हैं लेकिन आगामी दौरे के लिए खेलने के लायक नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्कलेंघन इस साल की शुरुआत में वेलिंगटन में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में बाईं आंख के ऊपरी हिस्से पर चोट लग गई थी। उस चोट से निजात पाने के बाद वह किवी टीम में लौटे और भारत में इस साल मार्च-अप्रैल में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए खेले भी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 4 मैचों में 21.75 की औसत से 4 विकेट झटके।

जून में मैक्कलेंघन का कूल्हा हो गया था चोटिल

Injured McClenaghan ruled out of India tour
मिचेल मैक्कलेंघन - फोटो : Getty
मिचेल मैक्कलेंघन अप्रैल-मई में खेले गए आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ लगातार जुड़े रहे और अपनी टीम की ओर से 14 मैचों में से 17 विकेट झटके थे। लेकिन इसके बाद जून में इंग्लैंड में नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट में एक मैच के दौरान उनका कूल्हा चोटिल हो गया।
 
भारत में टेस्ट सीरीज के बाद 16 अक्टूबर को धर्मशाला में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed