दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीद रहे टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि मैं इन दोनों का शुक्रगुजार हूं, क्योंकि उन्होंने मेरी काबिलियत पर भरोसा जताया।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने कहा, 'फॉर्मेट कोई भी हो, बतौर ओपनर आपको ज्यादा अनुशासित रहना पड़ता है। 2013 में मैंने वनडे में ओपनिंग शुरू की थी। उसी वक्त मैंने यह अनुशासन का मंत्र अपना लिया था। मेरी सफलता में इसका बड़ा योगदान है।'
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
रोहित ने कहा, 'अगर मैं शुरुआती एक घंटा निकाल लेता हूं तो फिर उसके बाद अपनी गलती से ही आउट हो सकता हूं। नई गेंद का सामना करना आसान नहीं होता। एक बार आप जब यह वक्त निकाल लेते हैं तो अपने हिसाब से खेल सकते हैं। मैं खुद से यही कहता हूं कि नई गेंद का सामना समझदारी और संयम से किया जाए। इससे मुझे और टीम दोनों को फायदा होता है।'
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
बता दें कि टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम की। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की चार पारियों में 132.25 की औसत 529 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक से साथ-साथ एक दोहरा शतक (212) भी लगाए।
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट में 176 और 127 रन बनाए, जबकि दूसरे टेस्ट में उनका बल्ला नहीं चला और 14 रन ही बना सके। वहीं, रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट में उन्होंने 212 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। रांची टेस्ट में उन्हें शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।