फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: हेलमेट से टकराया एनगिडी का शॉट और नदीम ने पकड़ा कैच, बेहद फिल्मी अंदाज में भारत ने जीता मैच

Tue, 22 Oct 2019 01:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 22 Oct 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: Indian spinner Shahbaz Nadeem caught and bowled Lungi Ngidi in bizarre manner
एनगिडी के शॉट पर नदीम का कैच - फोटो : ट्विटर

रांची का रण जीतते ही भारतीय टीम ने पहली बार टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ किया। 202 रन की जीत के साथ ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 240 अंकों के साथ शीर्ष पर भी बरकरार है, हालांकि भारत की जीत तो निश्चित थी, पर चौथे दिन के खेल में दक्षिण अफ्रीका के आखिरी विकेट को लेकर अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला।

VIDEO: Indian spinner Shahbaz Nadeem caught and bowled Lungi Ngidi in bizarre manner
एनगिडी का कैच लपकते शाहबाज नदीम - फोटो : ट्विटर

चौथे दिन जब खेल शुरू हुआ तो भारत जीत से बस दो कदम दूर था। खेल शुरू होने के महज 9 मिनट के भीतर ही भारत ने अफ्रीका के दो विकेट चटक कर जीत हासिल कर ली। चौथे दिन के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर नदीम ने डीब्रायन (30) का काम तमाम कर दिया। अब भारत ऐतिहासिक जीत से महज एक विकेट ही दूर था। नए बल्लेबाज के रूप में लुंगी एनगिडी का क्रीज पर आगमन हुआ।

VIDEO: Indian spinner Shahbaz Nadeem caught and bowled Lungi Ngidi in bizarre manner
जीत के बाद टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

डेब्यू टेस्ट खेल रहे लोकल ब्वॉय नदीम की गेंद पर एनगिडी ने जोरदार बल्ला घुमाया, जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज एनरिच नॉर्ट्जे की ओर जाने लगी। बॉल हेलमेट से जा टकराई और सीधा नदीम की तरफ छिटकी, जिसे स्पिनर ने फुर्ती दिखाते हुए कैच कर लिया। इस तरह न सिर्फ एक बड़ा हादसा टला बल्कि भारत को विशाल जीत भी नसीब हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: Indian spinner Shahbaz Nadeem caught and bowled Lungi Ngidi in bizarre manner
टेस्ट मैच में जीत के बाद भारत - फोटो : बीसीसीआई

यह भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत भी है। उसने पिछले ही मैच में पारी और 137 रन से फतह हासिल की थी। भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन तो पुणे में हुए दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से जीत हासिल की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed