बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पारी से जीत के बाद भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने साथी पेसर मोहम्मद शमी की प्रशंसा करते हुए कहा कि शमी कहीं भी गेंद डालते हैं, उन्हें विकेट मिल जाता है।
हर्षा भोगले से बातचीत में इशांत ने मजाक में हंसते हुए कहा, 'मैं शमी से पूछता हूं कि वो ऐसा क्या कर रहा, जब पैड पर लगती है तो आउट कर देता है, बल्लेबाज पुल मारता है तो आउट हो जाता है। मैं इससे पूछ रहा हूं कि ऐसा क्या कर रहा है, हमें भी बता दे हम तो बीट करा-करा के परेशान हैं। ऐसी कौन सी चीज कर रहा है।
2 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इशांत के इस मजाक पर शमी ने कहा, 'मेरे दिमाग में रहता है कि मैं कोच और कप्तान की तरफ से फ्री हूं। बाकी आप लोग हैं जो मुझे फ्री रहने देते हैं और ज्यादा सोचने नहीं देते। जो टेस्ट मैच में करना चाहिए मैं वही कर रहा हूं, मैं अच्छे टप्पे पर रख रहा हूं। आप लोग मेरा काम आसान कर देते हैं।' इशांत ने मजाक में कहा कि मैं इन दोनों का सीनियर हूं, लेकिन ये कभी मुझे सीनियर समझते ही नहीं हैं। वैसे भी टीम में कोई भी सीनियर-जूनियर नहीं है। सब एक टीम की तरह खेलते हैं।
3 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर इशांत ने कहा, 'हम भी वही करते हैं। हम पूछ कुछ और रहे हैं तुम कुछ और कह रहे हो। हम भी अच्छे एरिया में डाल रहे हैं, लेकिन तुम मारते हो पैड पर तो नीचे लग जाती है हम मारते हैं तो मिस हो जाती है, ऐसा क्यों? शमी ने हंसते हुए कहा, देखो लोगों ने कहा है कि बिरयानी का कमाल है और इसके अलावा मुझ पर अल्लाह का करम है।'
4 of 4
विराट कोहली -शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ तीन दिन के अंदर पारी के अंतर से टेस्ट मैच जीतने के बाद अपने तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है। विराट कोहली ने कहा कि हमारे पास तेज गेंदबाजों का 'ड्रीम कॉम्बिनेशन' है, जो किसी भी पिच पर और किसी भी टीम की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर सकते हैं।'