{"_id":"59be64ca4f1c1b99688b50a2","slug":"indvsaus-ms-dhoni-got-standing-ovation-by-spectators-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndvsAus: जब चेन्नई में बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी, स्टेडियम में गूंजा MSD-MSD","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndvsAus: जब चेन्नई में बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी, स्टेडियम में गूंजा MSD-MSD
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 17 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई और महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता बेहद अनोखा है। धोनी भले ही रांची के रहने वाले हैं लेकिन चेन्नई के लोगों में धोनी के प्रति बहुत अपनापन है। हो भी क्यों ना धोनी ने आईपीएल में 8 साल चेन्नई की कमान संभाली और 2 बार आईपीएल चैंपियन बनाया। धोनी ने चेन्नई को खुश होने के बहुत मौके दिए हैं। साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल का बैन लगने के बाद धोनी को राइजिंग पुणे सुपर जायंट ने खरीद लिया। ऐसे में उनका चेन्नई आना कम हो गया।
रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच के दौरान जब धोनी बल्लेबाजी करने उतरे सारे स्टेडियम में दर्शकों ने खड़े होकर धोनी का अभिवादन किया। पूरा स्टेडियम एमएसडी-एमएसडी की आवाज से गूंजने लगा। धोनी भी अपने चिर परिचित अंदाज में पवेलियन से निकलकर मैदान में पहुंचे तो दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
धोनी जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तब टीम इंडिया ने महज 64 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद धोनी ने हार्दिक पांड्या के साथ 118 रन की शतकीय साझेदारी कर भारत को 200 रन के पार पहुंचाया। धोनी ने चेपॉक में 75 गेंद में 50 रन पूरे करते ही अंतरराष्ट्रीय मैचों में अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले दुनिया के 14वें क्रिकेटर बन गए। उनके नाम अपने दूसरे होम ग्राउंड के रूप में विख्यात चेन्नई में यह उपलब्धि दर्ज हुई। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ये कारनामा कर चुके हैं। धोनी ने 88 गेंद में 79 रन की शानदार पारी खेली और पारी के आखिरी ओवर में फॉक्नर की गेंद पर बाउंड्री पर कैच हो गए। लेकिन वो जब आउट हुए तब तक भारत 277 रन पर पहुंच चुकी थी।
ऐसे भी चेपॉक धोनी के लिए लकी मैदान रहा है। इस मैच को मिलाकर धोनी ने यहां 6 पारियों में लगभग 100 की औसत से 401 रन बनाए है।

The King returns to Chennai #TeamIndia #IndvAus pic.twitter.com/p8sd5RtamH
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) September 17, 2017
धोनी जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तब टीम इंडिया ने महज 64 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद धोनी ने हार्दिक पांड्या के साथ 118 रन की शतकीय साझेदारी कर भारत को 200 रन के पार पहुंचाया। धोनी ने चेपॉक में 75 गेंद में 50 रन पूरे करते ही अंतरराष्ट्रीय मैचों में अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले दुनिया के 14वें क्रिकेटर बन गए। उनके नाम अपने दूसरे होम ग्राउंड के रूप में विख्यात चेन्नई में यह उपलब्धि दर्ज हुई। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ये कारनामा कर चुके हैं। धोनी ने 88 गेंद में 79 रन की शानदार पारी खेली और पारी के आखिरी ओवर में फॉक्नर की गेंद पर बाउंड्री पर कैच हो गए। लेकिन वो जब आउट हुए तब तक भारत 277 रन पर पहुंच चुकी थी।
FIFTY! @msdhoni brings up his 66th ODI 50 @Paytm #INDvAUS pic.twitter.com/nc52IQbQDm
— BCCI (@BCCI) September 17, 2017