फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IndvsAus: MS Dhoni got Standing ovation by Spectators in Chennai 

IndvsAus: जब चेन्नई में बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी, स्टेडियम में गूंजा MSD-MSD

Sun, 17 Sep 2017 07:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 17 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
IndvsAus: MS Dhoni got Standing ovation by Spectators in Chennai 
एम एस धोनी - फोटो : twitter
चेन्नई और महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता बेहद अनोखा है। धोनी भले ही रांची के रहने वाले हैं लेकिन चेन्नई के लोगों में धोनी के प्रति बहुत अपनापन है। हो भी क्यों ना धोनी ने आईपीएल में 8 साल चेन्नई की कमान संभाली और 2 बार आईपीएल चैंपियन बनाया। धोनी ने चेन्नई को खुश होने के बहुत मौके दिए हैं। साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल का बैन लगने के बाद धोनी को राइजिंग पुणे सुपर जायंट ने खरीद लिया। ऐसे में उनका चेन्नई आना कम हो गया। 
विज्ञापन


रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच के दौरान जब धोनी बल्लेबाजी करने उतरे सारे स्टेडियम में दर्शकों ने खड़े होकर धोनी का अभिवादन किया। पूरा स्टेडियम एमएसडी-एमएसडी की आवाज से गूंजने लगा। धोनी भी अपने चिर परिचित अंदाज में पवेलियन से निकलकर मैदान में पहुंचे तो दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।  
विज्ञापन

 


धोनी जब बल्लेबाजी करने उतरे थे तब टीम इंडिया ने महज 64 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद धोनी ने हार्दिक पांड्या के साथ 118 रन की शतकीय साझेदारी कर भारत को 200 रन के पार पहुंचाया। धोनी ने चेपॉक में 75 गेंद में 50 रन पूरे करते ही अंतरराष्ट्रीय मैचों में अर्धशतकों का शतक पूरा करने वाले दुनिया के 14वें क्रिकेटर बन गए। उनके नाम अपने दूसरे होम ग्राउंड के रूप में विख्यात चेन्नई में यह उपलब्धि दर्ज हुई। धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ये कारनामा कर चुके हैं। धोनी ने 88 गेंद में 79 रन की शानदार पारी खेली और पारी के आखिरी ओवर में फॉक्नर की गेंद पर बाउंड्री पर कैच हो गए। लेकिन वो जब आउट हुए तब तक भारत 277 रन पर पहुंच चुकी थी। 
 


ऐसे भी चेपॉक धोनी के लिए लकी मैदान रहा है। इस मैच को मिलाकर धोनी ने यहां 6 पारियों में लगभग 100 की औसत से 401 रन बनाए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed