{"_id":"601b68e3231b1047645ac4a6","slug":"indveng-kuldeep-yadav-will-be-back-after-two-year-in-test-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvENG: दो साल बाद टेस्ट देंगे कुलदीप, अश्विन के साथ संभालेंगे स्पिन की जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: दो साल बाद टेस्ट देंगे कुलदीप, अश्विन के साथ संभालेंगे स्पिन की जिम्मेदारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कुलदीप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुलदीप यादव ने अपना आखिरी मैच 2019 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, उस मैच में उन्होंने पांच विकेट चटकाए थे। अब लंबे अंतराल के बाद वह कल से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट का हिस्सा बन सकते हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा। चाइनामैन गेंदबाज ने कहा कि, 'मैंने अपने पिता से एक चीज सीखी है कि जो चीज आपके हाथ में नहीं है उसके बारे में मत सोचो। इसमें कोई शक नहीं जब आप टीम में नहीं होते हैं तो बुरा लगता है। पर जब आपको मौका मिले तो अपना सौ प्रतिशत दो और उसी पर फोक्स रखो।'
2 of 4
कुलदीप यादव
छह टेस्ट मैच में 24.12 की औसत से 24 विकेट चटका चुके कुलदीप एमए चिदंबरम स्टेडियम में आर अश्विन के साथ स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के कारण उनका खेलना तय है। कुल ने अपना पिछला टेस्ट मैच 2019 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसमें उन्होंने पांच विकेट चटकाए थे। इसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे सहित 13 मैच खेले पर कुलदीप को जगह नहीं मिली। हालांकि कानपुर का यह गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम का हिस्सा था पर उन्हें खेलना का मौका नहीं मिला।
3 of 4
कुलदीप यादव
कुलदीप का कहना है वह दूसरी बार टेस्ट देने की लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं करीब दो साल बाद टेस्ट खेलूंगा। यह मेरे लिए दूसरे पदार्पण जैसा होगा। मैं अपना सौ फीसदी देने का प्रयास करूंगा। लंबे समय पर वापसी से जाहिर है आप पर अच्छा करने का दबाव रहेगा। सभी की निगाहें मुझ पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जो रूट
- फोटो : twitter@ICC
कुलदीप ने कहा,‘इंग्लैंड ने निश्चित रूप से श्रीलंका में काफी अच्छी क्रिकेट खेली है। उनकी टीम अच्छी लय और टच में है। मेरे लिए अपनी योजनाओं पर अमल करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। क्योंकि मैं लंबे समय के बाद खेल रहा हूं, लेकिन कप्तान जो रूट और उनके साथियों को वन-डे में और श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए देखकर मेरे पास उनके खिलाफ अच्छी रणनीति है। मुझे उम्मीद है कि मैं उन रणनीतियों को अमल में ला सकता हूं। रूट के पास अपने स्ट्रोक खेलने के लिए समय है। वह बैकफुट से भी अच्छी तरह से स्पिन खेलते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।