{"_id":"5c76513cbdec224c0b48a797","slug":"indvaus-andrew-tye-to-replace-injured-paceman-kane-richardson","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: कंगारुओं को करारा झटका, स्टार्क के बाद अब यह गेंदबाज भी बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: कंगारुओं को करारा झटका, स्टार्क के बाद अब यह गेंदबाज भी बाहर
Wed, 27 Feb 2019 02:28 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए है। रिचर्ड्सन को साइड इंजरी की वजह से टी-20 और वन-डे सीरीज से बाहर होना पड़ा है। रिचर्ड्सन को ये इंजरी पहले टी-20 से पहले नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास करने के दौरान हुई। ऑस्ट्रेलियाई टीम में रिचर्ड्सन की जगह अब एंड्रयू टाई लेंगे।
विज्ञापन
केन रिचर्ड्सन को भारत दौरे के लिए टीम में जगह BBL में उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिली थी। केन BBL के लीडिंग विकेटटेकर रहे थे। भारत के खिलाफ सीरीज में केन का चोटिल होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका हैं। इस दौरे पर इंजरी की वजह से मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड पहले से ही टीम का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन