फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indra Nooyi appointed as its first independent female director by icc

PepsiCo की सीईओ इंदिरा नूई बनी ICC की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक 

Fri, 09 Feb 2018 04:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
Indra Nooyi appointed as its first independent female director by icc
इंदिरा नूई

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पेप्सिको की चेयरमैन और सीईओ इंदिरा नूई को आईसीसी बोर्ड की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को हुई मीटिंग में इसकी घोषणा की गई। इंदिरा नूई इसी साल जून में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इंदिरा नूई को वर्ल्ड की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक माना जाता है। स्वतंत्र महिला डायरेक्टर पद को पिछले साल जून में आईसीसी ने स्वीकृति दी थी। आईसीसी के चेयरमैन शशांक मनोहर ने कहा कि आईसीसी में इंदिरा नूई का स्वागत करते हुए हम बहुत प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यविधि को और अधिक बेहतर बनाने के लिए ये एक महत्तपूर्ण कदम है। 
विज्ञापन

 


आईसीसी की जारी एक विज्ञप्ति में इंदिरा नूई ने कहा, 'इस भूमिका के लिये आईसीसी से जुड़ने वाली पहली महिला बनकर मैं रोमांचित हूं। बोर्ड, आईसीसी साझेदारों और क्रिकेटरों के साथ काम करने का मुझे इंतजार है।

वहीं, इस संबंध में आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कहा, 'एक और स्वतंत्र निदेशक और वह भी महिला को नियुक्त करना देश के संचालन को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम है।' बता दें कि इंदिरा नूई को दो साल के लिए नियुक्त किया गया है। हालांकि, कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें पुन नियुक्त किया जा सकता है, लेकिन इंदिरा नूई लगातार छह साल तक ही इस पद पर रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed