फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian womens team may return in March, will take on South Africa in ODIs and T20s, announcement soon

भारतीय महिला टीम की मार्च में हो सकती है वापसी, दक्षिण अफ्रीका से वनडे और टी-20 में होगी भिड़ंत

Mon, 01 Feb 2021 11:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 01 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Indian womens team may return in March, will take on South Africa in ODIs and T20s, announcement soon
महिला टी20 चैलेंज के लिए टीमें पहुंची यूएई - फोटो : twitter@IPL

कोरोना महामारी से प्रभावित रहने के बाद बीसीसीआई ने अब अपने घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत कर दी है। पुरुषों में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का सफल आयोजन करने के बाद अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड दूसरे टूर्नामेंटों के आयोजन की तैयारी में भी लग गया है। हालांकि अभी महिलाओं की क्रिकेट शुरू नहीं हुई है लेकिन ऐसी रिपोर्ट है कि बीसीसीआई अगले महीने से एक श्रृंखला की शुरुआत कर सकती है।

विज्ञापन


क्रिकबज की खबर के मुताबिक, 'भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।'
विज्ञापन


दोनों टीमें यहां पांच वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेंगी। इसके लिए तारीख और स्थान को लेकर चर्चा चल रही है। यह भारतीय महिला टीम के लिए 2020 वर्ल्ड टी-20 के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। बता दें कि भारतीय टीम ने पिछले साल फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेला था जहां वह उप-विजेता रही थी, लेकिन इसके बाद महामारी की वजह से टीम एक भी मैच नहीं खेल पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह देखते हुए कि श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय यात्रा शामिल है, श्रृंखला की अवधि एक महीने से अधिक होगी क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी टीम को तब क्वारंटीन से गुजरना होगा और जैव-सुरक्षा कारण, बीसीसीआई भी कम स्थानों को ही तवज्जो देगी। सभी मैच एक शहर में भी खेले जा सकते हैं। 

एक अधिकारी ने पुष्टि की कि इसपर काम किया जा रहा है और जल्द ही घोषणा की जाएगी। हम क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के साथ बात कर रहे हैं। तारीखों का एलान जल्दी ही किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed