{"_id":"5dd22a288ebc3e54d76d55aa","slug":"indian-women-won-by-five-wickets-vs-west-indies-women-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिलाओं का विजय रथ जारी, चौथे टी-20 में वेस्टइंडीज को चार रन से दी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय महिलाओं का विजय रथ जारी, चौथे टी-20 में वेस्टइंडीज को चार रन से दी मात
Mon, 18 Nov 2019 11:02 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
अनुजा पाटिल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला टीम कैरेबियाई दौरे पर है। तीन मैच की वन-डे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में भी 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है। रविवार देर रात खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज को चार रन से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
अनीस मोहम्मद ने लगातार चौथी बार टॉस जीता और टीम इंडिया को बल्ला थमाया। खराब मौसम की वजह से 20 की जगह 9-9 ओवर्स के इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। महज 13 रन के भीतर तीन विकेट खोने के बाद हरमनप्रीत कौर की यह टीम जैसे-तैसे 50 रन बनाने में कामयाब रही। सिर्फ पूजा वस्त्राकर ही दहाई के आंकड़े को छू पाई।
विज्ञापन
जवाब में एक बार फिर वेस्टइंडीज की धीमी बल्लेबाजी उन्हें ले डूबी। भारतीय गेंदबाजों का उनके पास कोई जवाब नहीं था। 9 ओवर्स खत्म होते-होते भारतीय गेंदबाजों ने नौ ओवर्स में मेजबान टीम को 45/5 पर ही रोक दिया। अनुजा पाटिल ने सर्वाधिक 2/8 विकेट लिए।
विज्ञापन