{"_id":"5ba1062a867a55014042dcfe","slug":"indian-wheelchair-cricket-team-beat-pakistan-ahead-of-asia-cup-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप 2018 में भिड़ंत से पहले भारतीय व्हीलचेयर टीम ने पाकिस्तान को दी करारी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप 2018 में भिड़ंत से पहले भारतीय व्हीलचेयर टीम ने पाकिस्तान को दी करारी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2018 का हाई-वोल्टेज मुकाबला बुधवार को दुबई में खेला जाएगा। इससे पहले ही भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी आई है।
विज्ञापन
भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए फ्रेंडशिप कप के मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी है। भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने पाक को 89 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन
सोमजीत सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 16 ओवर में केवल 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की जीत से रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को निश्चित ही विश्वास मिलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2006 में यहां अपना आखिरी मुकाबला खेला था। 19 अप्रैल 2006 यानी करीब 12 साल पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी मैच में यहां 51 रन से जीत दर्ज की थी।
पूरी दुनिया की निगाहें 19 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में टिकी हुई हैं। जब यह दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीम आपस में टकराती है तो मैच का रोमांच अपने चरम पर होता है। एशिया कप के ग्रुप 'ए' के तहत दोनों का मुकाबला दुबई में होने जा रहा है। हालांकि विराट की गैरमौजूदगी दुनियाभर के फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
लगातार क्रिकेट खेल रहे विराट कोहली को एशिया कप में आराम दिया गया है। यह विराट के करियर में पहला मौका होगा जब वह पाकिस्तान के खिलाफ किसी मैच में नहीं उतरेंगे। 2008 में डेब्यू के बाद पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला मिस करेंगे।
2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत करने वाले कोहली ने 10 साल के करियर में पाकिस्तान के खिलाफ हर मैच में दमखम दिखाया। अब तक कोहली ने पाक के खिलाफ खेले 12 वनडे और 6 टी-20 मुकाबले खेले। ऐसे में 10 साल बाद यह पहला मौका होगा जब वे पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।