फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Selector said team india can clean sweep south Africa in their home

IND vs SA: भारतीय टीम के चयनकर्ता ने कहा- अफ्रीका को उसके घर में क्लीन स्वीप कर सकती है भारतीय टीम

Fri, 31 Dec 2021 10:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 31 Dec 2021 10:39 AM IST
सार

भारतीय टीम के चयनकर्ता सुरेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारतीय टीम अफ्रीका को उसके घर में क्लीन स्वीप कर सकती है। उन्होंने सेंचुरियन में भारत की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए विराट कोहली, भारतीय बल्लेबाज और तेज गेंदबाजों की तारीफ की। 
 

विज्ञापन
Indian Selector said team india can clean sweep south Africa in their home
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने पहला टेस्ट 113 रन से जीत लिया है। पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 327 रन बनाए। यहीं भारतीय टीम इस मैच में आगे हो गई थी और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सेंचुरियन के मैदान में भारत की यह पहली जीत है। इस जीत पर बात करते हुए भारतीय चयनकर्ता और पूर्व ऑफ स्पिनर सरनदीप सिंह ने कहा है कि भारत को अफ्रीका को उसके घर में 3-0 से हरा सकता है। अगर भारत ऐसा कर पाता है तो यह पहला मौका होगा, जब भारतीय टीम अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज जीतेगी। 
विज्ञापन


सरनदीप ने कहा कि अफ्रीका की बल्लेबाजी काफी कमजोर है और रन बनाने की जिम्मेदारी डीन एल्गर, एडेन मार्करम और क्विंडन डिकॉक पर है। अब डिकॉक भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उनके अनुसार चुनिंदा बल्लेबाजों पर रन बनाने का दारोमदार रहेगा तो अफ्रीका कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाएगी, क्योंकि भारत के तेज गेंदबाज बहुत बेहतरीन हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए कहा कि अगर दूसरे दिन बारिश नहीं हुई होती तो यह मैच तीन या चार दिन में ही खत्म हो गया होता। 
विज्ञापन


सेंचुरियन मे भारत की पहली जीत
यह पहला मौका है, जब भारतीय टीम ने सेंचुरियन के मैदान में कोई टेस्ट मैच जीता है। इससे पहले भारत ने इस मैदान में दो टेस्ट मैच खेले थे और दोनों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अफ्रीका इस मैदान में दो ही टेस्ट मैच हारी थी। 2014 के बाद भारत ने उसे यहां हराया है। विराट कोहली पहले भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने सेंचुरियन फतेह किया है और अफ्रीका में दो मैच जीतने वाले भी कोहली पहले भारतीय कप्तान हैं। इस देश में भारत ने सिर्फ चार टेस्ट जीते हैं। भारत पहली एशियाई टीम है, जिनसे अफ्रीका को सेंचुरियन के मैदान में हराया है। इससे पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरणदीप सिंह ने कोच राहुल द्रविड़ को बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीय टीम के लिए बहुत ही खास लम्हा है। भारत के तेज गेंदबाज बहुत ही शानदार हैं। हम हमेशा बल्लेबाजों की बात करते हैं, लेकिन शमी, बुमराह और सिराज की तिकड़ी कमाल की है। इन तीनों ने अफ्रीका को पहली बार सेंचुरियन में दोनों पारियों में 200 के अंदर आउट किया। यह आसान काम नहीं था। रवि शास्त्री और भरत अरुण को भी इसका श्रेय मिलना चाहिए। इन दोनों ने पिछले चार-पांच सालों में काफी मेहनत की है। 


लगातार बेहतर हो रहें राहुल और मयंक
इस मैच में लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने भारत को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े और जीत की नींव रखी। वहीं राहुल ने 123 रन की पारी खेली। उन्होंने कहा कि मयंक ने लंबे समय तक बेंच में बैठने के बाद भी शानदार बल्लेबाजी की और राहुल लगातार बेहतर खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। पहले वो टी-20 में ओपनिंग किया करते थे, अब टेस्ट में भी ऐसा कर रहे हैं। वो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं। 

अफ्रीका को पहले मैच में हराने के साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। शरणदीप के अनुसार भारत यह सीरीज 3-0 से जीत सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed