फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian playing XI leaked for the lords Test: Reports

टीम इंडिया ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए नहीं किया प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव! रिपोर्ट में खुलासा

Fri, 10 Aug 2018 08:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Indian playing XI leaked for the lords Test: Reports
team india test

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला गुरुवार सुबह लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होनी थी, लेकिन मुसलाधार बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया। हालांकि, टी-टाइम के बाद मैच शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जोरदार बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो सका। इससे पहले टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन को लीक कर दिया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसके कैप्शन में लिखा है कि, दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं। 
विज्ञापन


इस फोटो के मुताबिक टीम इंडिया दूसरे टेस्ट के प्लेइंग इलेवन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर रही है। एजबेस्टन टेस्ट में जिस प्लेइंग इलेवन के साथ टीम उतरी थी, उसी प्लेइंग इलेवन के साथ टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में भी उतरने वाली है। वहीं, इस फोटो के मुताबिक मेजबान इंग्लैंड ने मोईन अली के बदले में तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को अपने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Indian playing XI leaked for the lords Test: Reports
virat anderson
बता दें कि मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधिक करते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा था, टीम इंडिया दो स्पिनर्स के साथ उतर सकती है, लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बारिश की वजह से टीम इंडिया के प्लेइंग में कुछ और बदलाव होने की गुंजाइश है।

मालूम हो कि पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को मेजबान इंग्लैंड के हाथों 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन बारिश ने पहले दिन के खेल पानी फेर दिया। पहले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली इस मैच में जरूर वापसी करने के इरादे से उतरेंगे। वहीं, मेजबान टीम के कप्तान जो रूट के इरादे पहले से ही एक जीत के साथ बुलंद है। बताया जा रहा है कि दें कि अब दूसरे दिन का खेल शुक्रवार को निर्धारित समयानुसार शुरू होगा।

टीम इंडिया : मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, आदिल रशीद, जैमी पोर्टर, सैम करन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed