फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian players worried about Facebook and whatsapp after social media ban in Sri Lanka

श्रीलंका में फेसबुक-व्हॉट्सएप चलाने को तरसे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें क्या है मामला

Thu, 08 Mar 2018 02:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Indian players worried about Facebook and whatsapp after social media ban in Sri Lanka
indian cricket team

भारत और  बांग्लादेश के बीच निदाहास ट्रॉफी का दूसरा टी-20 मैच गुरुवार को खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया श्रीलंका से पहला मैच हार चुकी है। वहीं बौद्ध और मुस्लिम समुदाय के बीच हिंसक घटनाओं की वजह से श्रीलंका में तीन दिन के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया गया है। ऐसे में टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी श्रीलंका में अपने सोशल मीडिया अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को सामुदायिक हिंसा भड़कने के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने देश में 10 दिनों के आपातकाल का ऐलान कर दिया था। ऐसे में श्रीलंका की सरकार ने फेसबुक पर फैल रही अफवाहों को नियंत्रित करने के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाना जरूरी समझा।

विज्ञापन

Indian players worried about Facebook and whatsapp after social media ban in Sri Lanka
टीम इंडिया

इसी बीच टीम इंडिया के एक सदस्य ने बाताया कि खिलाड़ियों को यहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके फोन पर व्हॉट्सएप के मैसेज तो आ रहे हैं, लेकिन वे किसी मैसेज को पढ़ नहीं पा रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ी अपने परिवार से बातचीत करने के लिए सिर्फ कॉल का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

श्रीलंका के एक टेलीफोन ऑपरेटर ने बातचीत में बताया कि वहां न सिर्फ सोशल मीडिया पर बैन लगाया गया है, बल्कि टेक्स्ट मैसेजिस सर्विस को भी ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह बैन फिलहाल तीन दिन के लिए लगाया गया है, लेकिन अगला आदेश आने के बाद इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed