{"_id":"5b5221014f1c1b3b5a8b60cf","slug":"indian-football-team-will-face-against-china-after-21-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री मैच: 21 साल बाद चीन से खेलेगी भारतीय फुटबॉल टीम, जीत पर होंगी निगाहें ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैत्री मैच: 21 साल बाद चीन से खेलेगी भारतीय फुटबॉल टीम, जीत पर होंगी निगाहें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फुटबॉल टीम 21 साल बाद चीनी टीम से खेलेगी। यही नहीं भारतीय टीम का यह अब तक का पहला चीनी दौरा होगा। यह दोनों टीमें अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम का यह दौरा प्रतिष्ठित एशियन कप की तैयारियों के लिए होगा। एएफसी एशियन कप अगले साल पांच जनवरी से एक फरवरी तक यूएई में होगा।
विज्ञापन
अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 97वें नंबर की भारतीय टीम 75वें नंबर की चीन के खिलाफ आठ से 16 अक्टूबर तक बीजिंग में फीफा विंडो के तहत मैच खेलेगी। मैच की तारीख बाद में तय की जाएगी। हालांकि एआईएफएफ ने 13 अक्टूबर का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
एआईएफएफ के महासिचव कुशाल दास ने कहा कि टीम इसके अलावा सऊदी अरब और अन्य उच्चतम रैंकिंग की टीमों के खिलाफ भी खेलेगी। ज्ञात रहे हाल ही में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने कहा था कि एशियन कप की तैयारियों के लिए उन्हें मजबूत और उच्चतम रैंकिंग की टीमों के खिलाफ खेलने की जरूरत है।
विज्ञापन
छेत्री के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने हाल ही में मुंबई में खेले गए चार देशों के टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा किया था। हाल ही में भारतीय अंडर-16 टीम भी चार देशों के टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चीन गई थी। दो अन्य टीमें थाईलैंड और डीपीआर कोरिया की थी।
भारतीय कोच स्टीफेन कोंस्टेनटाइन ने कहा, 'एक कोच के रूप में इतना ही कहना चाहूंगा कि एशियन कप की तैयारियों के लिए चीन से बेहतर और कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं हो सकता। लड़कों के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है और वह इसका जरूर लाभ उठाएंगे।'
-1997 में नेहरू कप में कोच्चि में भिड़ी थी भारत व चीन की टीमें।
-17 मैच दोनों ने अब तक खेले हैं जिसमें से चीन ने 12 जीते और पांच ड्रॉ रहे हैं।
-एक भी मैच नहीं जीता है भारतीय टीम ने अभी तक चीन के खिलाफ।