फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Cricketers Appreciated MS Dhoni for thrilling Finish see social media reactions

MI vs CSK: धोनी की तूफानी पारी के बाद फैंस की मांग, संन्यास छोड़कर टीम इंडिया में करें वापसी

Fri, 22 Apr 2022 11:48 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 11:48 AM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी की तूफानी पारी के बाद उनके फैंस मांग कर रहे हैं कि धोनी संन्यास छोड़कर भारतीय टीम में वापसी करें और फिर से टीम इंडिया को मुश्किल मैचों में जीत दिलाएं। 
 

विज्ञापन
Indian Cricketers Appreciated MS Dhoni for thrilling Finish see social media reactions
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में उन्होंने आखिरी चार गेंदों में 16 रन बनाए और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी ने फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी, जब वो भारतीय टीम को मुश्किल मैच जिताया करते थे और अक्सर चौके या छक्के के साथ मैच खत्म करके लौटते थे। पारी की आखिरी गेंद में छक्का मारने के मामले में धोनी का कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन


इस मैच में भी धोनी ने मैच की आखिरी गेंद में चौका लगाया और उनके फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया। उनकी यह पारी देखने के बाद फैंस का कहना है कि धोनी को संन्यास छोड़कर फिर से भारत के लिए खेलना चाहिए और टीम इंडिया को मुश्किल मैच जिताने चाहिए। हालांकि, इस बात की संभावना न के बराबर है कि 40 साल के धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। इस सीजन के बाद वो आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं। 
विज्ञापन

क्रिकेटर भी धोनी के कायल
भारतीय क्रिकेट या धोनी के फैंस ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेटर भी धोनी के फैन हैं। सुरेश रैना से लेकर, हरभजन सिंह और जोप्रा आर्चर तक दुनियभर के क्रिकेट खिलाड़ियों ने धोनी की इस पारी की जमकर तारीफ की है। यहां हम धोनी की पारी पर फैंस और बाकी क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्वीट दिखा रहे हैं। 


2007 टी20 विश्व कप में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे आर पी सिंह ने लिखा कि क्या हम धोनी से अपील कर सकते हैं कि वो संन्यास से वापस आकर भारत के लिए टी20 विश्व खेलें। 

आईपीएल के सबसे महान बल्लेबाजों की सूची में शामिल सुरेश रैना ने भी धोनी की जमकर तारीफ की। रैना ने लिखा "चेन्नई बनाम मुंबई इस मैच का इंतजार सबसे ज्यादा था। हमारे धोनी भाई ने जाने पहचाने अंदाज में बहुत ही जरूरी पारी खेली। उन्हें खेलते देखना हमेशा सुखद रहा है। एक शानदार जीत पर चेन्नई की पूरी टीम को बधाई।"


इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने लिखा यह एक शानदार मैच था। 



 










विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed