फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian cricketer who join politics after cricket

प्रवीण कुमार अकेले नहीं, राजनीति के रथ पर सवार हुए ये क्रिकेटर...

Mon, 12 Sep 2016 12:03 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
indian cricketer who join politics after cricket
प्रवीण कुमार - फोटो : ..
क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण कुमार के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की बात रविवार को सामने आई। लेकिन प्रवीण राजनीति के खेल में शामिल होने वाले वह पहले खिलाड़ी नहीं है। उनसे पहले भी कई भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी राजनीति की जमीन पर अपनी पारी खेल चुके हैं, कुछ आज भी खेल रहे हैं और कुछ राजनीति के खेल से भी संन्यास ले चुके हैं...
विज्ञापन

indian cricketer who join politics after cricket
नवजोत सिद्धू - फोटो : Amar ujala
नवजोत सिंह सिद्धू 

राजनीति में शामिल होने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों में पहला नाम क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का है। हाल ही में उन्होंने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी "आवाज-ए-पंजाब" का गठन किया है। सिद्धू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार men 2004 में पंजाब के अमृतसर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इसके बाद साल 2009 में भी वह अमृतसर से विजयी हुए थे। कुछ दिनों पहले उन्हें राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किया था लेकिन उन्होंने सासंद पद से इस्तीफा देकर नई पार्टी का गठन कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

indian cricketer who join politics after cricket
अजहर - फोटो : ..
मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन साल 2009 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से चुनाव लड़ा था। अजहरुद्दीन ने भारत की ओर से 99 टेस्ट और 334 एकदिवसीय मैच खेले हैं। हालांकि अजहर अपनी राजनीतिक पारी में कोई पहचान नहीं छोड़ सके।
 
विज्ञापन

indian cricketer who join politics after cricket
Mohammad Kaif - फोटो : PTI
मोहम्मद कैफ
पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 

indian cricketer who join politics after cricket
श्रीसंथ - फोटो : ..
एस श्रीसंथ 
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद में आरोपी रहे एस श्रीसंथ ने केरल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। भाजपा ने श्रीसंथ को तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

indian cricketer who join politics after cricket
पति कीर्ती आजाद के साथ पूनम
कीर्ति आजाद 
साल 1983 में विश्वकप कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद वर्तमान में लोकसभा सांसद हैं। कीर्ति आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भगवत आजाद के बेटे हैं और बिहार की दरभंगा संसदीय सीट से भाजपा की टिकट पर लगातार तीन बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। कुछ महीने पहले दिल्ली क्रिकेट संघ में धांधलियों को लेकर उन्होंने आवाज उठाई थी, जिसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली की कथित भूमिका पर सवाल उठाने के कारण भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया था। 

indian cricketer who join politics after cricket
नवब पटौदी - फोटो : ..
नवाब पटौदी
भारत के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी ने साल 1991 में कांग्रेस के टिकट पर मध्यप्रदेश के भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले उन्होंने साल 1971 में विशाल हरियाणा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। टाइगर पटौदी क्रिकेट के मैदान की तरह राजनीति के मैदान में सफलता हासिल नहीं कर सके। 

indian cricketer who join politics after cricket
चेतन चौहान
चेतन चौहान
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान 1991 और 1998 में उत्तर प्रदेश के अमरोहा संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। हाल ही में उन्हें केंद्र सरकार ने एनआईएफटी का चेयरमैन नियुक्त किया जिसे लेकर बहुत विवाद हुआ था। 

indian cricketer who join politics after cricket
कांबली - फोटो : ..
विनोद कांबली

पूर्व टेस्ट क्रिकेट और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाल सखा विनोद कांबली भी राजनीति के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमा चुके हैं। साल 2009 में कांबली ने मुंबई की विक्रोली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हार गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed