फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL का स्टार बल्लेबाज किसानों के आंदोलन में कूदा, टीम इंडिया के लिए भी दिखा चुका दम

Wed, 09 Dec 2020 02:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 09 Dec 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Indian cricketer Mandeep Singh takes part in farmers protest in Singhu Border
मनदीप सिंह - फोटो : ट्विटर

केंद्र और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता के बेनतीजा रहने के साथ हजारों किसान नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मंगलवार रात को बुलाई गई बैठक में कोई समाधान नहीं निकला।

Indian cricketer Mandeep Singh takes part in farmers protest in Singhu Border
क्रिस गेल और मनदीप सिंह - फोटो : ट्विटर @ipl

किसानों को अब दुनिया भर से समर्थन मिलना शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के बाद खेल जगत की कई नामचीन हस्तियां अपने अवॉर्ड वापस कर विरोध जता रहीं हैं। इस बीच भारत के लिए तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले मनदीप सिंह भी किसान आंदोलन से जुड़ गए।

Indian cricketer Mandeep Singh takes part in farmers protest in Singhu Border
मनदीप सिंह - फोटो : PTI

28 वर्षीय मनदीप सिंह पंजाब के रणजी कप्तान होने के साथ-साथ आईपीएल का बड़ा नाम भी हैं। कई फ्रैंचाइजियों के साथ खेल चुके दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 13वें सीजन के दौरान ही अपने पिता को भी खोया, लेकिन वह स्वदेश वापस नहीं लौटे और दो दिन बाद केकेआर के खिलाफ अर्धशतक ठोक उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian cricketer Mandeep Singh takes part in farmers protest in Singhu Border
किसानों के साथ मनदीप सिंह - फोटो : ट्विटर @mandeeps12

मनदीप सिंह पहले भारतीय एक्टिव क्रिकेटर हैं जो किसानों के प्रदर्शन से जुड़े। मनदीप और उनके बड़े भाई हरविंदर सिंह दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे और किसानों के लिए अपने समर्थन जाहिर किया। मीडिया से बात करते हुए इस क्रिकेटर ने कहा कि, 'अगर मेरे पिता जिंदा होते तो वह जरूर गर्व महसूस करते कि उनके बेटों ने इसमें कोई योगदान दिया है।'

विज्ञापन
Indian cricketer Mandeep Singh takes part in farmers protest in Singhu Border
मनदीप सिंह - फोटो : ट्विटर @mandeeps12

उन्होंने आगे कहा, 'किसान इस ठंड में शांति पूर्वक विरोध कर रहे हैं। वे जिन हालात में रह रहे हैं वह दिल-दुखाने वाला है। ट्रैक्टर उनका घर बन गया है, लेकिन वे शिकायत नहीं कर रहे हैं। वे काफी खुश और उत्साहित हैं। सारा देश किसानों के किए कामों पर चलला है, और इस मुद्दे को जितना जल्दी हो सके सुलझाना बहुत जरूरी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed