फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Captain Virat Kohli May Play County Cricket Ahead Of England Tour
WI Inning
41/1 (4.1 ov)
Target: 352
John Campbell 10(7)*
Shai Hope 26 (18)
WI need 311 runs in 45.5 remaining overs

तकनीक सुधारने के लिए विराट कोहली उठाने वाले हैं यह बड़ा कदम

Fri, 16 Dec 2016 09:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Indian Captain Virat Kohli May Play County Cricket Ahead Of England Tour
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सफर में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन का योगदान अहम रहा है। कोहली ने हर फॉर्मेट में जमकर रन कूटे हैं। 2016 का साल कोहली के नाम रहा।
विज्ञापन


हालांकि एक बात पर विराट कोहली की आलोचना जरूर की जाती है कि कोहली ने विदेश में रन नहीं बनाए। फिर भी कोहली ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाकर बता दिया कि वो किस मिट्टी के बने हैं। मगर जानकार मानते हैं कि कोहली की असली परीक्षा इंग्लैंड के खिलाफ उसी की पिचों पर होगी।
विज्ञापन


इसी लिए हर रूप में खुद को परफेक्ट करने के लिए कोहली एक बड़ा कदम उठाने वाले हैं। संभव है कि कोहली इंग्लिश पिचों पर सफल होने के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड जाएं। इसे कोहली की दूरदृष्टि कहा जा सकता है कि उन्होंने 2018 के इंग्लैंड दौरे के लिए अभी से तैयारियां के बारे में सोचना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड में बेहद खराब है कोहली के आंकड़े

Indian Captain Virat Kohli May Play County Cricket Ahead Of England Tour
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
कोहली के आंकड़े भी बताते हैं कि उन्हें काउंटी क्रिकेट में खेलने की जरूरत है। कोहली ने इंग्लैंड में अभी तक 5 टेस्ट खेले हैं। इन मैचों में कोहली की औसत 13.40 की है, जिसमें 39 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। लेकिन कोहली ने 2014 के बाद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

कोहली ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला, तो वो इंग्लैंड जरूर जाएंगे। वो इंग्लैंड दौरे से पहले एक-डेढ़ महीने के लिए इंग्लिश पिचों पर खेलना चाहेंगे। तैयारी हर टीम के लिए जरूरी होती है।

मौजूदा सीरीज के 4 मैचों में कोहली ने 128 बेजोड़ औसत से 640 रन बनाए हैं। इस सीरीज में कोहली का सर्वाधिक स्कोर 235 है। कोहली ने इस साल 3 दोहरे शतक जड़े हैं। इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भी विराट कोहली की तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed