टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलियाई धरती पर छह साल से कायम है रिकॉर्ड, बरकरार रखना चाहेगी 'विराट ब्रिगेड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट एंड कंपनी ने वेस्टइंडीज को तीनों प्रारूपों में मात देकर ऑस्ट्रेलिया दौरे की अपनी तैयारियों को पुख्ता कर लिया है। हालांकि, भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना आसान नहीं होगा। उसकी असली परीक्षा ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर होगी, खासकर टेस्ट में।
टीम इंडिया अपने दौरे की शुरुआत 21 नवंबर को टी-20 सीरीज से करेगी। क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में दुनिया की दूसरे नंबर की भारतीय टीम का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा है। वह पिछले छह वर्षों से उससे हारी नहीं है। टीम का लक्ष्य अपना यह दबदबा बनाए रखने का होगा।
रोहित शर्मा और कोहली तो रंग में हैं ही, शिखर धवन ने भी लय हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया में दोनों के बीच यह चौथी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज होगी। पहली सीरीज में 2008 में खेले गए एकमात्र मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 74 रन पर आउट कर नौ विकेट से जीत दर्ज की थी।
2012 में खेली गई दो मैचों की सीरीज एक-एक से बराबर रही थी। 2016 में खेली गई तीन मैचों की सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप किया। तीनों मैचों में कोहली ने अर्द्धशतक और रोहित ने दो में पचासे जड़े।
तरोताजा उतरेंगे रोहित
भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले रोहित को उनकी हाल की व्यस्तता को देखते हुए इंडिया-ए की ओर से न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच से विश्राम दिया गया है। अब वह टी-20 टीम के साथ ही ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। अब वह तरोताजा होगा मैदान में उरतेंगे। उनकी अगुआई में टीम ने टी-20 में वेस्ट इंडीज का 3-0 से सफाया किया।
-107 कुल मैच भारत ने खेले हैं जिसमें से 69 जीते, 36 हारे
-110 कुल मैच ऑस्ट्रेलिया ने खेले हैं जिसमें से 57 जीते, 52 हारे
पिछले दस मैचों में दोनों का प्रदर्शन
टीम जीत हार
भारत 09 01
ऑस्ट्रेलिया 04 06