फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India will play Asia cup final without MS Dhoni first time in 2 decades match is also special for Virat Rohit

IND vs SL: दो दशक में पहली बार धोनी के बगैर एशिया कप का फाइनल खेल रहा भारत, विराट-रोहित के लिए भी खास है मैच

Sun, 17 Sep 2023 02:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Sep 2023 02:56 PM IST
सार

टीम इंडिया की नजर पांच साल बाद खिताब जीतने पर है। वह पिछली बार 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ही चैंपियन बनी थी। रोहित उस सफलता को दोहराना चाहेंगे। उस टीम में सीमित ओवरों में भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी खेल रहे थे।

विज्ञापन
India will play Asia cup final without MS Dhoni first time in 2 decades match is also special for Virat Rohit
महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका की टीमें एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हैं। दोनों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (17 सितंबर) को खेला जा रहा है। टीम इंडिया की नजर पांच साल बाद खिताब जीतने पर है। वह पिछली बार 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ही चैंपियन बनी थी। रोहित उस सफलता को दोहराना चाहेंगे। उस टीम में सीमित ओवरों में भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी खेल रहे थे। वह इस बार टीम में नहीं हैं। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन


एशिया कप इतिहास में पिछले दो दशक में भारत का यह पहला फाइनल है जिसमें धोनी नहीं खेल रहे हैं। पिछली बार 2004 में जब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरी थी तब धोनी नहीं थे। भारत वह फाइनल 25 रन से हार गया था। उसके बाद से टीम 2018 तक चार फाइनल खेली। हर बार धोनी प्लेइंग-11 में थे।
विज्ञापन
Trending Videos

India will play Asia cup final without MS Dhoni first time in 2 decades match is also special for Virat Rohit
एशिया कप 2016 - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के रहते फाइनल में भारत का प्रदर्शन:
  • 2008 में धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 100 रन से हार गई थी। 
  • 2010 में श्रीलंका को ही 81 रन से हराकर टीम इंडिया ने खिताब जीता। धोनी अपनी कप्तानी में पहली बार ट्रॉफी उठाने में सफल रहे।
  • 2016 में जब एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में हुआ तब भारत ने बांग्लादेश को हराकर खिताब पर कब्जा किया। धोनी की कप्तानी में भारत दूसरी बार एशिया कप जीता।
  • 2018 में वनडे फॉर्मेट में एशिया कप की वापसी हुई। इस बार धोनी कप्तान नहीं थे। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन

India will play Asia cup final without MS Dhoni first time in 2 decades match is also special for Virat Rohit
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली-रोहित फाइनल में सात साल बाद साथ खेलेंगे
एशिया कप के फाइनल में विराट कोहली और रोहित शर्मा सात साल बाद साथ खेल रहे हैं। पिछली बार 2016 में दोनों बांग्लादेश के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरे थे। तब एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में हुआ था। 2018 में जब वनडे में फॉर्मेट में टूर्नामेंट खेला गया तो टीम इंडिया फाइनल जीती थी। कोहली टीम में नहीं थे। उनके स्थान पर रोहित ने कप्तानी की थी। अगर वनडे फॉर्मेट की बात करें तो रोहित और कोहली 13 साल बाद एशिया कप के फाइनल में खेल रहे हैं। 2010 में जब टीम चैंपियन बनी थी तब कोहली और रोहित दोनों टीम के सदस्य थे। उससे पहले 2008 में रोहित फाइनल में खेले थे, लेकिन कोहली टीम में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed