{"_id":"ac8f5008-cb89-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"india-will-miss-sachin-tendulkar-in-champions-trophy-says-kumble","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी में सचिन की कमी खलेगी: कुंबले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी में सचिन की कमी खलेगी: कुंबले
दुबई
Updated Sun, 02 Jun 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि भारतीय टीम जब सचिन तेंदुलकर के बगैर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में उतरेगी तो उसे इस दिग्गज बल्लेबाज की काफी कमी खलेगी।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टीम में कई प्रतिभावान युवा खिलाड़ी हैं।
कुंबले ने कहा, ‘यह कभी आसान नहीं था लेकिन भारतीय टीम में कई युवा प्रतिभा है। यह पहली बार होगा जब भारत वर्ल्ड चैंपियनशिप में सचिन के बगैर खेलने उतरेगी लेकिन भारतीय टीम के पास यहां अच्छा रिकॉर्ड और अच्छी टीम है और मुझे पूरा यकीन है वह यहां अच्छा प्रदर्शन करेगी।’
विज्ञापन
इस बीच कुंबले ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी काफी चुनौतीपूर्ण होगी और पूरे टूर्नामेंट में काफी नजदीकी मुकाबले देखने को मिलेंगे।