फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs zimbabwe 3rd ODI Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi

IND vs ZIM Playing 11: जिम्बाब्वे को छठी बार क्लीन स्वीप करना चाहेगा भारत, जानें संभावित प्लेइंग 11

Mon, 22 Aug 2022 08:27 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 08:27 AM IST
सार

टीम इंडिया इससे पहले पांच बार जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप कर चुकी है। सीरीज का आखिरी मैच जीतकर भारत छठी बार यह कारनामा करना चाहेगा। इस मैच में केएल राहुल अपनी फॉर्म हासिल करना चाहेंगे। 
 

विज्ञापन
India vs zimbabwe 3rd ODI Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरा और अंतिम वनडे जीतकर सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। भारत अगर जीतता है तो जिंबाब्वे के खिलाफ यह उसकी छठी ऐसी सीरीज होगी, जिसमें टीम इंडिया क्लीन स्वीप करेगी। वहीं, टीम इंडिया सभी देशों के खिलाफ मिलाकर कुल 22 वनडे सीरीज का क्लीन स्वीप करना चाहेगी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने पिछले दो मैचों में एकतरफा जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन


कप्तान केएल राहुल स्वयं इस मैच में अपना फॉर्म वापस चाहेंगे। वह दूसरे वनडे में पांच गेंदें खेलकर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए थे। पहले वनडे में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। इसके साथ ही वह अन्य खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर देना चाहेंगे। दो मैचों में 115 रन बना चुके प्रतिभाशाली शुभमन गिल तीसरे मैच में भी मौके को अच्छे से भुनाना चाहेंगे। ओपनर शिखर धवन अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों का प्रभावी प्रदर्शन
अग्रिम पंक्ति के गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पिछले दो मैचों में शानदार रहा है। दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने प्रभावी गेंदबाजी की है। वहीं, दूसरे मैच में मात्र छह रन बनाने वाले बल्लेबाज इशान किशन को एक और प्रयास मिलता है तो वह अपनी नाकामी से उबरना चाहेंगे।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में असफल रहे हैं मेजबन
दूसरे वनडे में 161 पर ऑल आउट होने वाली मेजबान टीम को अपनी बल्लेबाजी को अच्छा करने की तलाश में है। उसके गेंदबाज भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाए हैं। पहला मैच 10 और दूसरा वनडे पांच विकेट से गंवाने वाली जिंबाब्वे को अपने स्तर में सुधार करना होगा। जिंबाब्वे की टीम सिकंदर रजा सहित अन्य बल्लेबाजों के क्रम में बदलाव कर सकती है।

भारत ने सबसे ज्यादा जिंबाब्वे का किया है सीरीज में सफाया
भारतीय टीम ने अब तक द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 21 बार क्लीन स्वीप किया है। इनमें सबसे ज्यादा पांच बार जिंबाब्वे का सफाया किया है। इसके अलावा श्रीलंका और वेस्टइंडीज पर तीन-तीन बार, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने दो-दो बार बिना कोई मैच गंवाए सीरीज जीती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत
शिखर धवन, केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर/दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज/आवेश खान।

जिंबाब्वे
इनोसेंट काइया, तकुद्जवानाशे काइटानो, वेस्ली मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रेजिस चकबवा (कप्तान और विकेटकीपर), रेयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed