फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs west indies: 2nd test, first Day

अश्विन के 'पंजे' से विंडीज सिमटा, लोकेश ने भी दिखाई चमक

Sun, 31 Jul 2016 04:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Jul 2016 04:46 AM IST
विज्ञापन
India vs west indies: 2nd test, first Day
आर अश्विन - फोटो : Getty

पहले मैच के हीरो रहे आर अश्विन ने जमैका टेस्ट के पहले दिन भी अपना शानदार जलवा दिखाया और मेजबान कैरेबियाई टीम को सस्ते में समेट दिया। LIVE SCORECARD

विज्ञापन


पहले मैच के हीरो रहे आर अश्विन ने जमैका टेस्ट के पहले दिन भी अपना शानदार जलवा दिखाया और मेजबान कैरेबियाई टीम को सस्ते में समेट दिया।

अश्विन के 5 विकेट के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर समेट दी। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए थे। बल्लेबाजी में भी भारत की शुरुआत शानदार रही क्योंकि शिखर धवन और लोकेश राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े।
विज्ञापन


धवन 27 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि लोकेश 75 और चेतेश्वर पुजारा 18 रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मेजबान टीम के लिए सुखद नहीं रहा और सिर्फ 7 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने तीसरे ओवर में लगातार 2 गेंदों में विकेट झटककर भारत को जोरदार शुरुआत दिलाई। हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अश्विन ने लगातार दूसरी पारी में झटके वेस्टइंडीज के 5 विकेट

India vs west indies: 2nd test, first Day
अश्विन - फोटो : getty
इशांत के बाद मोहम्मद शमी ने भी 2 विकेट निकाले। खास बात यह रही कि नंबर वन गेंदबाज अश्विन ने मध्य क्रम को अपने दम पर समेट दिया। उन्होंने 52 रन देकर 5 विकेट झटके। अश्विन ने लगातार दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

विंडीज की ओर से जरमीन ब्लैक ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। उनकी ओर से सिर्फ 3 बल्लेबाज ही ऐसे रहे जो 20 से ज्यादा का स्कोर कर पाए। एक सफलता अमित मिश्रा को भी मिली। 
 

चोट ने कराया मुरली विजय को बाहर

India vs west indies: 2nd test, first Day
मुरली विजय - फोटो : Getty

ओपनर मुरली विजय चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं उतर रहे हैं उनकी जगह शिखर धवन और लोकेश राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं कैरेबियाई टीम की ओर से तेज गेंदबाज मिगुएल कमिंस अपने टेस्ट करियर का आगाज कर रहे हैं।

सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर 1-0 से बढ़त बनाई हुई है। विराट कोहली की अगुआई में ब्लू आर्मी ने पहले टेस्ट में पारी एवं 92 रन से जीत हासिल कर उपमहाद्वीप के बाहर सबसे बड़ी जीत के साथ 2016-17 के सीजन की शुरुआत कर चुका है। टीम इंडिया सीरीज में इस लय को कायम रखना चाहेगी जोकि कोच अनिल कुंबले की यह पहली सीरीज है।

अगर पिछले रिकॉर्ड को देखें तो सबीना पार्क में 2008 के बाद कोई भी टेस्ट पांच दिन नहीं चला है। 2008 में मैच पांच दिन चला था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 98 रन से जीता था। उसके बाद से पांच टेस्ट हो चुके हैं और सभी चार दिन में समाप्त हुए हैं जिसमें 2011 का वह मैच भी शामिल है जिसमें भारतीय टीम ने 63 रन से जीत हासिल की थी।

वेस्टइंडीज ने अपना अंतिम टेस्ट यहां पिछले साल गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था जोकि चौथे दिन लंच के बाद खत्म हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed