अश्विन के 'पंजे' से विंडीज सिमटा, लोकेश ने भी दिखाई चमक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मैच के हीरो रहे आर अश्विन ने जमैका टेस्ट के पहले दिन भी अपना शानदार जलवा दिखाया और मेजबान कैरेबियाई टीम को सस्ते में समेट दिया। LIVE SCORECARD
पहले मैच के हीरो रहे आर अश्विन ने जमैका टेस्ट के पहले दिन भी अपना शानदार जलवा दिखाया और मेजबान कैरेबियाई टीम को सस्ते में समेट दिया।
अश्विन के 5 विकेट के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर समेट दी। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए थे। बल्लेबाजी में भी भारत की शुरुआत शानदार रही क्योंकि शिखर धवन और लोकेश राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े।
धवन 27 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि लोकेश 75 और चेतेश्वर पुजारा 18 रन पर खेल रहे थे।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मेजबान टीम के लिए सुखद नहीं रहा और सिर्फ 7 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने तीसरे ओवर में लगातार 2 गेंदों में विकेट झटककर भारत को जोरदार शुरुआत दिलाई। हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए।
अश्विन ने लगातार दूसरी पारी में झटके वेस्टइंडीज के 5 विकेट
विंडीज की ओर से जरमीन ब्लैक ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। उनकी ओर से सिर्फ 3 बल्लेबाज ही ऐसे रहे जो 20 से ज्यादा का स्कोर कर पाए। एक सफलता अमित मिश्रा को भी मिली।
चोट ने कराया मुरली विजय को बाहर
ओपनर मुरली विजय चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं उतर रहे हैं उनकी जगह शिखर धवन और लोकेश राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं कैरेबियाई टीम की ओर से तेज गेंदबाज मिगुएल कमिंस अपने टेस्ट करियर का आगाज कर रहे हैं।
सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर 1-0 से बढ़त बनाई हुई है। विराट कोहली की अगुआई में ब्लू आर्मी ने पहले टेस्ट में पारी एवं 92 रन से जीत हासिल कर उपमहाद्वीप के बाहर सबसे बड़ी जीत के साथ 2016-17 के सीजन की शुरुआत कर चुका है। टीम इंडिया सीरीज में इस लय को कायम रखना चाहेगी जोकि कोच अनिल कुंबले की यह पहली सीरीज है।
अगर पिछले रिकॉर्ड को देखें तो सबीना पार्क में 2008 के बाद कोई भी टेस्ट पांच दिन नहीं चला है। 2008 में मैच पांच दिन चला था जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 98 रन से जीता था। उसके बाद से पांच टेस्ट हो चुके हैं और सभी चार दिन में समाप्त हुए हैं जिसमें 2011 का वह मैच भी शामिल है जिसमें भारतीय टीम ने 63 रन से जीत हासिल की थी।
वेस्टइंडीज ने अपना अंतिम टेस्ट यहां पिछले साल गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था जोकि चौथे दिन लंच के बाद खत्म हो गया था।