फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs west indies: 2nd test, 2nd Day

लोकेश का शानदार शतक, टीम इंडिया बड़े बढ़त की ओर

Mon, 01 Aug 2016 05:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Aug 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
India vs west indies: 2nd test, 2nd Day
लोकेश राहुल - फोटो : Getty

ओपनर लोकेश राहुल के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने जमैका टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज पर बड़ी बढ़त बना ली है। LIVE SCORECARD

विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 5 विकेट पर 358 रन हो गया था और मेहमान टीम को पहली पारी के आधार पर 162 रनों की बड़ी बढ़त मिल चुकी है। स्टंप्स के समय अजिंक्य रहाणे (42) और रिदिमान साहा (17) क्रीज पर जमे हुए थे। भारतीय पारी में लोकेश के शतक के बाद पुजारा ने 46 और कप्तान विराट कोहली ने 44 रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन


दूसरे दिन के खेल के पहले सत्र में ओपनर लोकेश राहुल (158) ने शानदार शतक ठोंकने के बाद करियर की अपनी बेस्ट पारी खेली। साथ ही यह उनका टेस्ट करियर में तीसरा शतक है। शतकवीर लोकेश ने चेतेश्वर पुजारा (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की शतकीय साझेदारी भी की। पहली पारी में वेस्टइंडीज ने महज 196 ने बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज पर 1-0 की बढ़त बना रखी है। अब उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर है।

पुजारा ने की बेहद धीमी बल्लेबाजी

India vs west indies: 2nd test, 2nd Day
विराट कोहली - फोटो : PTI
भारतीय पारी के दौरान ओपनर लोकेश राहुल ने जहां छक्के के साथ अपना तीसरा शतक लगाया तो वहीं अपनी फॉर्म से जूझ रहे पुजारा ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की और 159 गेंद खेल कर 46 रन ही बना पाए। वह इसी स्कोर पर रन आउट हो गए।

लोकेश ने बेस्ट पारी में 303 गेंदें खेली जिसमें 15 चौके और 3 छक्के के साथ 158 रन बनाए। लोकेश ने कप्तान कोहली (44) के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की।

मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय क्रिकेटरों के नाम रहा। पहले आर अश्विन ने 5 विकेट निकालते हुए कैरेबियाई टीम को 200 रन के अंदर समेट दिया। इसके बाद भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 126 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed