फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs west indies 2018 statistics highlights between the two teams

INDvWI: टीम इंडिया को विंडीज से रहना होगा सावधान! आंकड़ें दे रहे चेतावनी

Wed, 03 Oct 2018 07:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
india vs west indies 2018 statistics highlights between the two teams
virat kohli

वेस्टइंडीज के भारत दौरे की शुरुआत 4 अक्टूबर से राजकोट टेस्ट से होगी। कैरीबियाई टीम पहले दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद वह पांच मैचों की वन-डे सीरीज और फिर तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज को टीम इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व अभ्यास मैच खेलने का मौका मिला, जो ड्रॉ रहा। बोर्ड अध्यक्ष एकादश की तरफ से अंकित बावने और वेस्टइंडीज के सुनील एंब्रिस ने दो दिवसीय अभ्यास मैच में शतक जमाया।
विज्ञापन


बहरहाल, टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के सावधान रहने की जरूरत हैं क्योंकि दोनों टीमों के बीच टेस्ट में आंकड़ें हैरान करने वाले हैं। हालांकि, टीम इंडिया को इस सीरीज का हॉट फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह किसी भी स्थिति में विंडीज को हल्के में नहीं ले सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 94 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने सिर्फ 18 में जीत दर्ज की जबकि 30 मैच कैरीबियाई टीम ने अपने नाम किए। 46 टेस्ट ड्रॉ हुए। चलिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच आंकड़ों पर एक नजर दौड़ा लेते हैं:

कुल - 94 टेस्ट

भारत ने जीते- 18

वेस्टइंडीज ने जीते- 30

ड्रॉ - 46

भारत में दोनों टीमों के बीच खेले गए टेस्ट रिकॉर्ड्स इस प्रकार हैं

india vs west indies 2018 statistics highlights between the two teams
team india

कुल मैच- 45

भारत ने जीते- 11

विंडीज ने जीते- 14

ड्रॉ - 20

इसे देखते हुए रिकॉर्ड्स के मामले में वेस्टइंडीज की टीम का पलड़ा भारी है। हालांकि, दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा रहने की उम्मीद है क्योंकि कैरीबियाई टीम में अब वो धार नहीं है, जो 80 के दशक में हुआ करती थी।

उच्चतम और न्यूनतम टीम का स्कोर

india vs west indies 2018 statistics highlights between the two teams
team india

यह संयोग की बात है कि दोनों टीमों का उच्चतम स्कोर समान है। हालांकि, टीम इंडिया इस मामले में विकेट के अंतर से आगे रही। वेस्टइंडीज का उच्चतम स्कोर 8 विकेट पर 644 रन पारी घोषित रहा। वहीं टीम इंडिया का उच्चतम स्कोर 7 विकेट पर 644 रन पारी घोषित रहा।

न्यूनतम स्कोर की बात की जाए तो 1987 में टीम इंडिया महज 75 रन पर ढेर हो गई थी जबकि 2006 में वेस्टइंडीज की टीम 103 रन पर ऑलआउट हुई थी। यह दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ उच्चतम और न्यूनतम स्कोर है।

बल्लेबाज द्वारा बनाए सर्वोच्च स्कोर

india vs west indies 2018 statistics highlights between the two teams
सुनील गावस्कर और गुंडप्पा विश्वनाथ

वेस्टइंडीज के रोहन कन्हाई का सर्वोच्च स्कोर 256 रन है, जो उन्होंने 1958 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बनाए थे। भारत के खिलाफ किसी भी कैरीबियाई बल्लेबाज द्वारा यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वहीं भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड महान सुनील गावस्कर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में नाबाद 236 रन की पारी खेली थी। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन दोहरे शतक जमाए हैं और ऐसा कारनामा उनके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज अब तक नहीं कर सका है।

सर्वाधिक विकेट

india vs west indies 2018 statistics highlights between the two teams
कपिल देव - फोटो : ESPN

भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड कपिल देव के नाम दर्ज है। देव ने 41 पारियों में 89 विकेट चटकाए हैं। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड माल्कोम मार्शल के नाम दर्ज है। मार्शल ने 30 पारियों में 76 विकेट चटकाए हैं।

सर्वाधिक रन

सुनील गावस्कर भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष पर काबिज हैं। लिटिल मास्टर ने 48 पारियों में 2,749 रन बनाए। क्लाइव लॉयड इस मामले में दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जिन्होंने 44 पारियों में 2,344 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed