फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs west indies 2018 second test hyderabad second day live updates

INDvWI: दूसरे दिन का खेल खत्म, रहाणे-पंत शतक के करीब, टीम इंडिया 3 रन पीछे

Sat, 13 Oct 2018 05:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
india vs west indies 2018 second test hyderabad second day live updates
ऋषभ पंत

अजिंक्य राहणे और ऋषभ पंत की नाबाद 146 रन की शतकीय साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया ने खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए हैं। फिलहाल, अजिंक्य राहणे (75*) और ऋषभ पंत (85*) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया अभी भी मेहमान टीम वेस्टइंडीज से 3 रन पीछे है।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाई। जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 308 रन बनाकर खेल रही है, जबकि उसके हाथ में 6 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पारी में वेस्टइंडीज द्वारा मिले 311 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पृथ्वी शॉ और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन 9वें ओवर की चौथी गेंद पर टीम इंडिया को पहला झटका केएल राहुल (4) के रूप में लगा। वह जेशन होल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। राहुल ने पहले विकेट के लिए शॉ के साथ मिलकर 61 रन की साझेदारी की।


लंच तक टीम इंडिया 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना चुकी थी। इसके कुछ ही देर के बाद भारतीय टीम को पृथ्वी शॉ के रूप में दूसरा झटका लगा। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर जोमेल वॉरिकन ने शॉ को एक्सट्रा कवर में  शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। उन्होंने 53 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन की शानदार पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर 37 रन की साझेदारी की।

शॉ के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा (10) भी चलते बने। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्हें शेनन गेब्रियल स्थानापन्न खिलाड़ी हैमिलटन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर टीम इंडिया को कप्तान विराट कोहली के रूप में चौथा झटका लगा। जेसन होल्डर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 78 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई।

इससे पहले रोस्टन चेस (106) और जेसन होल्डर (52) की शानदार पारियों की बदौलत हैदराबाद टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी 101.4 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके।

राजीव गांधी स्टेडियम पर शनिवार को वेस्टइंडीज ने अपनी पारी 7 विकेट पर 295 रन के स्कोर से आगे बढ़ाई। उमेश यादव ने दूसरे दिन के पहले ही ओवर में बिशु को क्लीन बोल्ड करके मेहमान टीम पर दबाव बना दिया। 

इसके बाद रोस्टन चेस ने कुलदीप यादव द्वारा किए पारी के 97वें ओवर की पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में हल्के हाथों से शॉट खेलकर एक रन लिया और अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया। भारत के खिलाफ चेस ने दूसरा शतक जमाया। उन्होंने 176 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सैकड़ा पूरा किया।

उमेश यादव ने शतकवीर चेस को क्लीन बोल्ड करके वेस्टइंडीज को नौवां झटका दिया। इसके बाद यादव ने शेनन ग्रैबिएल को पंत के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम की पारी को ऑलआउट किया। टीम इंडिया की तरफ से उमेश यादव ने सर्वाधिक 6 विकेट झटके। उल्लेखनीय है कि दूसरे दिन उमेश ने विंडीज टीम के तीनों विकेट गिराए। इसके अलावा चाइनामैन कुलदीप यादव ने तीन जबकि एक विकेट रविचंद्रन अश्विन को मिला।


हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन का पूरा हाल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टीमें:

टीम इंडिया - विराट कोहली (कप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर।

वेस्टइंडीज - क्रैग ब्रेथवेट, काइरन पॉवेल, शाई होप, सुनील एंब्रिस, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेन डॉरिच, जेसन होल्डर (कप्तान), जोमेल वॉरिकन, देवेंद्र बिशु और शेनन गेब्रियल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed