फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs west indies 2018 second test day one hyderabad live score updates

INDvWI: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, रोस्टन चेस और जेसन होल्डर दिन के हीरो

Sat, 13 Oct 2018 08:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
india vs west indies 2018 second test day one hyderabad live score updates
जेसन होल्डर

रोस्टन चेस (98*) और जेसन होल्डर (52) की शानदार पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को विंडीज ने दिन का खेल खत्म होने के समय 95 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए। बेहतर रोशनी होने के कारण दिन में 90 से अधिक ओवर किए गए। चेस के साथ देवेंद्र बिशु 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को पहला झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया। उन्होंने कैरीबियाई ओपनर काइरन पॉवेल (22) को जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद क्रैग ब्रेथवेट (14) ने होप के साथ दूसरे विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी करके विंडीज का स्कोर 50 के पार लगाया।
विज्ञापन


तभी चाइनामैन कुलदीप यादव ने ब्रेथवेट को एलबीडब्ल्यू आउट करके मेहमान टीम को तगड़ा झटका दिया। अगले बल्लेबाज के तौर पर शिमरोन हेटमायर मैदान पर आए। तीसरे विकेट के लिए दोनों के होप के साथ उनकी अच्छी साझेदारी पनप रही थी। तभी लंच से ठीक पहले उमेश यादव ने उन्हें पगबाधा आउट कर करारा झटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंच के बाद कुलदीप यादव की फिरकी का जादू चला। उन्होंने सबसे पहले शिमरोन हेटमायर (10) को एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर सुनील एंब्रिस (18) को शॉर्ट कवर्स में जडेजा के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

113 रन पर 5 विकेट गिर जाने के बाद वेस्टइंडीज की लड़खड़ाती पारी को रोस्टन चेस और शेन डॉरिच (30) ने संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। यह जोड़ी भारतीय गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन चुकी थी, लेकिन उमेश ने तभी टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने डॉरिच को एलबीडब्ल्यू आउट करके वेस्टइंडीज को करारा झटका दिया।

इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे व अंतिम टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं जबकि टीम इंडिया ने एक बदलाव किया है। 

विंडीज ने कीमो पॉल और शेमन लेविस को बाहर करके कप्तान जेसन होल्डर व स्पिनर जोमेल वॉरिकन को शामिल किया है। वहीं टीम इंडिया ने मोहम्मद शमी की जगह तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को शामिल किया है। शार्दुल ठाकुर का यह डेब्यू टेस्ट है। वह टीम इंडिया के 294वें टेस्ट क्रिकेटर बने।

याद हो कि टीम इंडिया ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट को पारी और 272 रन के विशाल अंतर से जीता था। इसी के साथ भारतीय टीम मौजूदा दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है।

टीमें:

टीम इंडिया - विराट कोहली (कप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर।


वेस्टइंडीज - क्रैग ब्रेथवेट, काइरन पॉवेल, शाई होप, सुनील एंब्रिस, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेन डॉरिच, जेसन होल्डर (कप्तान), जोमेल वॉरिकन, देवेंद्र बिशु और शेनन गेब्रियल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed