IND Inning
78/2 (17 ov)
Ruturaj Gaikwad 27(39)*
Rohit Sharma 48 (56)
IND elected to bat
{"_id":"61ff60390607cf29d2628a80","slug":"india-vs-west-indies-1st-odi-playing-11-prediction-captain-and-vice-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI Playing 11: कोरोना से जूझ रही भारतीय टीम में किसे मिलेगा मौका, पहले वनडे में क्या होगी प्लेइंग 11 ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI Playing 11: कोरोना से जूझ रही भारतीय टीम में किसे मिलेगा मौका, पहले वनडे में क्या होगी प्लेइंग 11 ?
Sun, 06 Feb 2022 11:14 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:14 AM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत के पास बल्लेबाजों की कमी है। टीम के तीन बल्लेबाज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में टी-20 के खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज से पहले भारत के चार खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के सामने प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कोरोना से संक्रमित खिलाड़ियों की जगह नए खिलाड़ियों को भी टीम के साथ जोड़ा गया है और टी-20 टीम के खिलाड़ियों को भी वनडे में मौका दिया जा सकता है। आइए जानते हैं पहले वनडे में रोहित शर्मा किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकते हैं।
भारत की वनडे टीम के नियमित कप्तान बनने के बाद रोहित पहली बार मैदान पर उतर रहे हैं। ऐसे में वो अपनी पहली सीरीज में कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। रोहित कि कोशिश होगी कि जीत के साथ वनडे में कप्तानी की शुरुआत करें। ऐसे में वो मजबूत टीम उतारने की कोशिश करेंगे।
भारत के पांच खिलाड़ी पहले वनडे से बाहर
भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं लोकेश राहुल बहन की शादी में व्यस्त हैं। वो दूसरे वनडे से टीम के साथ जुड़ेंगे। इन पांच खिलाड़ियों में चार बल्लेबाज हैं और इनमें से तीन पिछले वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा थे। ऐसे में रोहित के सामने भारतीय टीम के 11 खिलाड़ियों के चयन की परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
क्या होगी भारत की ओपनिंग जोड़ी ?
पहले वनडे से बाहर होने वाले पांच खिलाड़ियों में तीन ओपनिंग बल्लेबाज हैं। धवन, ऋतुराज और राहुल तीनों पारी की शुरुआत करते हैं। ऐसे में रोहित का ओपनिंग जोड़ीदार कौन होगा। यह बड़ा सवाल था। हालांकि, हिटमैन ने इसका जवाब ढूंढ़ लिया है। उन्होंने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टी-20 टीम में शामिल ईशान किशन वनडे टीम का हिस्सा बन चुके हैं और पहले मैच में उनके साथ भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे।
मध्यक्रम में किसे मिलेगा मौका ?
श्रेयस अय्यर के बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव का खेलना तय है। वो चौथे या पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं। वहीं छठें नंबर के लिए कई दावेदार हैं। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा और शाहरुख खान को इस नंबर पर मौका दिया जा सकता है। शाहरुख पहले रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्हें मुख्य टीम में शामिल किया गया है। ये तीनों ही खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। हालांकि, सुंदर की गेंदबाजी शाहरुख और हुड्डा से बेहतर है, लेकिन हुड्डा और शाहरुख सुंदर की तुलना में काफी बेहतर फिनिशर हैं।
किन गेंदबाजों को मिलेगा मौका
तेज गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर को मौका मिलना लगभग तय है। वहीं उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज या आवेश खान को मौका दिया जा सकता है। इन तीनों खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अनुभव मोहम्मद सिराज को है और उन्हें इसका फायदा मिल सकता है।
वहीं स्पिन विभाग में युजवेन्द्र चहल या रवि बिश्नोई में से किसी एक खिलाड़ी को ही मौका मिलेगा। बिश्नोई के ऊपर चहल को तरजीह दी जाने की संभावना बहुत ज्यादा है। वहीं कुलदीप यादव को लंबे समय बाद वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है। रोहित पहले ही कह चुके हैं कि कुलचा की जोड़ी उनके दिमाग में है।
पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, सुंदर/शाहरुख/हुड्डा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद सिराज।