{"_id":"5a1791914f1c1b8e698bd7b0","slug":"india-vs-sri-lanka-second-test-nagpur-first-day-live-scorecard","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSL: श्रीलंका सस्ते में ऑलआउट, टीम इंडिया ने गंवाया केएल राहुल का विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: श्रीलंका सस्ते में ऑलआउट, टीम इंडिया ने गंवाया केएल राहुल का विकेट
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 24 Nov 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका को नागपुर टेस्ट के पहले दिन 205 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया की शुरुआत भी बिगड़ गई है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुक्रवार को स्टंप्स तक टीम इंडिया ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 2* और चेतेश्वर पुजारा 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मेजबान टीम अभी श्रीलंका के स्कोर से 194 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।
टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। केएल राहुल (7) को लहिरू गमागे ने क्लीन बोल्ड किया।
इससे पहले रविचंद्रन अश्विन (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका की पहली पारी 79.1 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट की। रंगना हेराथ (4) आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। उन्हें अश्विन ने पहली स्लिप में अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया।
श्रीलंका की तरफ से दिमुथ करुनारत्ने (51) और कप्तान दिनेश चंडीमल (57) ने अर्धशतक जमाए। टीम इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 28.1 ओवर में 7 मेडन सहित 67 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने सीरीज में लगातार दूसरी बार टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, मेहमान टीम को तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने जल्द ही झटका दिया। उन्होंने सदीरा समरविक्रमा (13) को पहली स्लिप में चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद दिमुथ करुनारत्ने (51) और लहिरू थिरिमाने (9) ने क्रीज पर समय जरूर बिताया, लेकिन स्कोर ज्यादा नहीं बढ़ा सके। रविचंद्रन अश्विन ने फिर थिरिमाने को क्लीन बोल्ड करके मेहमान टीम को दूसरा झटका दिया।
एंजेलो मैथ्यूज (10) भी क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सके और रविंद्र जडेजा ने उन्हें LBW आउट करके टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई। यहां से दिमुथ करुनारत्ने (51) और कप्तान दिनेश चंडीमल (57) ने श्रीलंकाई पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की।
साझेदारी के दौरान दिमुथ करुनारत्ने ने इशांत शर्मा द्वारा किए पारी के 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 132 गेंदों में 6 चौको की मदद से पचासा पूरा किया। टीम इंडिया के खिलाफ करुनारत्ने ने दूसरा अर्धशतक जमाया।
वहीं श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर के तीन हजार रन पूरे किए। उन्होंने जडेजा द्वारा किए पारी के 45वें ओवर की चौथी गेंद पर कवर्स की दिशा में चौका जड़कर यह मुकाम हासिल किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर के 43वें टेस्ट में 3,000 रन के आंकड़े को पार किया।
चायकाल के तुरंत बाद विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को 24 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर रविंद्र जडेजा की गेंद पर इशांत शर्मा ने लपक लिया। डिकवेला ऊंचा शॉट खेलने के फेर में आउट हुए। उन्होंने 30 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। इसके थोड़ी देर बाद नए बल्लेबाज दासुन शनाका को अश्विन ने क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को छठवां झटका दिया। जल्द ही जडेजा ने दिलरुवान परेरा (15) को LBW आउट किया।
फिर अश्विन ने टीम इंडिया को दिन की सबसे बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल को LBW आउट किया। फिर सुरंगा लकमल (17) ने हेराथ के साथ श्रीलंका को 200 रन के पार लगाया। लकमल को इशांत शर्मा ने विकेटकीपर साहा के हाथों कैच आउट कराया।
टीमें इस प्रकार हैं-
टीम इंडिया
मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव और इशांत शर्मा
श्रीलंका
दिमुथ करुनारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका, दिनेश चंडीमल (कप्तान), लहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमल और लहिरू गमागे